[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रतनगढ़ पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार:18 कट्टों में 359 किलो 560 ग्राम डोडापोस्त छिलका बरामद, मामला दर्ज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़रतनगढ़राजस्थानराज्य

रतनगढ़ पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार:18 कट्टों में 359 किलो 560 ग्राम डोडापोस्त छिलका बरामद, मामला दर्ज

रतनगढ़ पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार:18 कट्टों में 359 किलो 560 ग्राम डोडापोस्त छिलका बरामद, मामला दर्ज

रतनगढ़ : रतनगढ़ पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 360 किलोग्राम डोडापोस्त छिलका जब्त किया है। इस मामले में दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है और उनके कब्जे से एक ट्रक भी जब्त किया गया। जब्त किए गए डोडापोस्त छिलके का बाजार मूल्य करीब 18 लाख रुपए बताया जा रहा है।

सीआई गौरव खिड़िया ने बताया कि गश्त के दौरान सब इंस्पेक्टर गिरधारीलाल पुलिस जाप्ते के साथ पड़िहारा पहुंचे। टोल प्लाजा के पास मेगा हाईवे पर एक ट्रक खड़ा मिला, जिसके पास दो युवक तिरपाल बांध रहे थे। पुलिस को देखकर युवकों ने ट्रक में सवार होकर भागने का प्रयास किया, जिससे पुलिस को उन पर संदेह हुआ।

पुलिस ने दोनों युवकों को रोककर पूछताछ की, जिस पर उन्होंने ट्रक में नमक होने की बात कही। तलाशी लेने पर नमक के नीचे 18 कट्टों में 359 किलो 560 ग्राम डोडापोस्त छिलका बरामद हुआ।

पुलिस ने डोडापोस्त छिलका जब्त कर पंजाब के ईशानगरी निवासी 35 वर्षीय चालक विजय उर्फ थोमस उर्फ बिल्ला और हिमाचल प्रदेश के गांव देहरा निवासी 19 वर्षीय खलासी सुमित डूमा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से ट्रक को भी जब्त किया है। इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin