सुजानगढ़ के वेंकटेश्वर मंदिर में ब्रह्मोत्सव का पांचवां दिन:कल्याणोत्सव संपन्न, शेषनाग की सवारी निकाली
सुजानगढ़ के वेंकटेश्वर मंदिर में ब्रह्मोत्सव का पांचवां दिन:कल्याणोत्सव संपन्न, शेषनाग की सवारी निकाली
सुजानगढ़ : सुजानगढ़ के वेंकटेश्वर मंदिर (तिरुपति बालाजी) में 29वां वार्षिक ब्रह्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। जिसमें पांचवें दिन सोमवार को दक्षिण भारत के कुंभकोणम के प्रसिद्ध पंडित कृष्ण कुमार भट्टर की टीम ने कल्याणोत्सव (भगवान का विवाह) संपन्न करवाया। इसके बाद भजन का कार्यक्रम हुआ। शाम को शेषनाग की सवारी निकाली गई।
मंदिर के मैनेजर मोहन सिंह राठौड़ ने बताया कि 11 नवम्बर को ब्रह्मोत्सव के अन्तिम दिन चक्र स्नान, पूर्णाहुति, पुष्प अभिषेक के बाद गरुड़ वाहन पर भगवान वेंकटेश्वर दिव्य दर्शन देंगे। ध्वजारोहण के साथ ब्रह्मोत्सव संपन्न होगा। कार्यक्रम की व्यवस्थाएं मुख्य ट्रस्टी मंजू देवी जाजोदिया, ट्रस्टी अविनाश जाजोदिया,अनिरुद्ध जाजोदिया, आस्था जाजोदिया देख रहे हैं।
ये रहे मौजूद पांचवें दिन पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवा, रोमिल्या मल्होत्रा, शामोली मल्होत्रा, हरिराम शर्मा, अशोक उपाध्याय, नवरत्न पुजारी, दिलीप पुजारी, मुकुंद सिंह, नरेंद्र सिंह, चंपालाल, बजरंग, शिवभगवान, जानकीलाल प्रजापत, प्रकाश, कपिल आदि मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 1920948


