सड़क सुरक्षा अभियान के तहत दी यातायात नियमों की जानकारी, वाहनों पर लगाए रिफ्लेक्टर
सड़क सुरक्षा अभियान के तहत दी यातायात नियमों की जानकारी, वाहनों पर लगाए रिफ्लेक्टर
सीकर : प्रदेश में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर चलाए गए 15 दिवसीय सड़क सुरक्षा अभियान के तहत रविवार को धोद विधानसभा क्षेत्र के लोसल पुलिस थाना टीम ने कस्बे के बस स्टैंड पर वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी। साथ ही वाहनों के आगे और पीछे की साइड पर रिफ्लेक्टर भी लगाए। थानाधिकारी सरदारमल ने बताया कि पुलिस प्रशासन की ओर से सड़क दुर्घटनाओं में रोकथाम को लेकर लगातार प्रयास किया जा रहे हैं। बावजूद इसके कमी देखने को नहीं मिल रही है। इसलिए 15 दिवसीय सड़क सुरक्षा अभियान चलाया गया है। अभियान के तहत कस्बे के बस स्टैंड सहित विभिन्न जगहों पर वाहन चालकों को रोककर उनके वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाए गए, ताकि रात के समय वाहन चलाने के दौरान अंधेरा होने के चलते सड़क दुर्घटनाएं ना हो। इसी के साथ वाहन चालकों को दुपहिया व चौपाहिया वाहन चलाते समय हेलमेट व सीट बेल्ट लगाने की बाध्यता के बारे में जानकारी दी और यातायात नियमों की पालना को लेकर भी विस्तृत जानकारी दी गई। इस मौके पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कई वाहन चालकों के चालान भी काटे गए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 1920762


