[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मंड्रेला में एडवोकेट विकास सैनी का हुआ सम्मान:नगरपालिका के विधि सलाहकार नियुक्ति पर समाज ने जताई खुशी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़मंड्रेलाराजस्थानराज्य

मंड्रेला में एडवोकेट विकास सैनी का हुआ सम्मान:नगरपालिका के विधि सलाहकार नियुक्ति पर समाज ने जताई खुशी

मंड्रेला में एडवोकेट विकास सैनी का हुआ सम्मान:नगरपालिका के विधि सलाहकार नियुक्ति पर समाज ने जताई खुशी

मंड्रेला : मंड्रेला के वार्ड नंबर 24 नया सैनीपुरा स्थित बाबा गणेश नारायण धाम पर रविवार को एडवोकेट विकास सैनी का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। उन्हें हाल ही में नगरपालिका मंड्रेला का विधि सलाहकार नियुक्त किया गया है, जिसके उपलक्ष्य में सैनी समाज ने यह कार्यक्रम रखा।

समाज के युवाओं ने एडवोकेट सैनी को साफा पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर और माल्यार्पण कर उनका जोरदार स्वागत किया। लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई बांटकर बधाई दी और इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया।

समारोह में पंचायत समिति सदस्य अरविंद सैनी, युवा नेता सुनील कुमार सैनी, राकेश सैनी, नितेश सैनी, कपिल सैनी, योगेश सैनी और निखिल सैनी सहित समाज के कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

युवा नेता सुनील कुमार सैनी ने इस अवसर पर कहा कि एडवोकेट विकास सैनी को नगरपालिका मंड्रेला का विधि सलाहकार बनने का अवसर मिलना समाज के लिए गर्व का विषय है।

एडवोकेट विकास सैनी ने अपने संबोधन में कहा कि यह सम्मान समाज की आस्था और विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे इस जिम्मेदारी को पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे।

कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित सभी सदस्यों ने एकता और सेवा भाव से समाज के उत्थान का संकल्प लिया। समारोह का समापन बाबा गणेश नारायण धाम पर सामूहिक आरती के साथ हुआ।

Related Articles