जल जीवन मिशन से टूटी सड़क:2 साल से मरम्मत नहीं
खरखड़ा की बेरा वाली ढाणी में ग्रामीणों ने जताया विरोध
खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के जसरापुर क्षेत्र के खरखड़ा गाव के बेरा वाली ढाणी में जल जीवन मिशन के तहत बिछाई गई पाइपलाइन से सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। करीब दो साल पहले एनएच-311 से ढाणी तक पाइपलाइन डाली गई थी, जिससे इंटरलॉकिंग सड़क को भारी नुकसान पहुंचा। ग्रामीणों ने रविवार को विरोध प्रदर्शन कर प्रशासन का ध्यान इस समस्या की ओर आकर्षित किया।
ग्रामीणों ने बताया कि लगभग छह साल पहले ग्राम पंचायत द्वारा इस इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कराया गया था। पाइपलाइन बिछाते समय ठेकेदार को सड़क को नुकसान न पहुंचाने और क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत करने के निर्देश दिए गए थे। ठेकेदार ने कार्य पूरा होने के बाद सड़क को मूल स्थिति में बहाल करने का वादा भी किया था, लेकिन दो साल बीत जाने के बाद भी मरम्मत का काम शुरू नहीं हुआ।
ग्रामीण मदनलाल धेदड़ और अशोक कुमार धेदड़ ने बताया कि सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं, जिससे बाइक सवार अक्सर फिसलकर गिर जाते हैं। बरसात के मौसम में सड़क पर पानी भर जाने से यह दलदल में बदल जाती है, जिससे पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है।
ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार सरपंच और अधिकारियों को अवगत कराया गया है, लेकिन उन्हें केवल आश्वासन ही मिले हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सड़क की मरम्मत का काम शुरू नहीं किया गया, तो वे अपने विरोध प्रदर्शन को और तेज करेंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन और ठेकेदार की होगी।
इस विरोध प्रदर्शन में मदन धेदड़, अशोक धेदड़, हवा सिंह, कैलाश, आशीष, सियाराम, नीरज, अंकित, सचिन, सोनू, कृष्णा देवी, बसंती देवी, कविता देवी, सत्यनारायण, अक्षय कुमार सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2047871


