[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अधिक स्क्रीन टाइम से बच्चों की नजर कमजोर, जंक फूड ने भी रोकी ग्रोथ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

अधिक स्क्रीन टाइम से बच्चों की नजर कमजोर, जंक फूड ने भी रोकी ग्रोथ

अधिक स्क्रीन टाइम से बच्चों की नजर कमजोर, जंक फूड ने भी रोकी ग्रोथ

झुंझुनूं : स्त्री शक्ति महिला समूह की ओर से शनिवार को प्रिंस इंटरनेशनल स्कूल, रीको में हेल्थ अवेयरनेस कैंप आयोजित किया गया। कैंप में 1000 से अधिक बच्चों की जांच छह चिकित्सकों की टीम ने की और प्रत्येक बच्चे को स्वास्थ्य रिपोर्ट कार्ड दिया गया। विशेषज्ञों ने बताया कि मोबाइल और लैपटॉप पर अधिक समय बिताने से बच्चों की दूर की नजर कमजोर हो रही है, जबकि जंक फूड और पैक्ड फूड उनकी ग्रोथ रोक रहे हैं।

बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. पल्लवी चौधरी ने बताया कि पैक्ड फूड्स में फैट, शुगर और सॉल्ट की मात्रा अधिक होती है, जिससे बच्चों में विटामिन और मिनरल्स की कमी हो रही है। इसके कारण उनकी इम्यूनिटी घट रही है और वे जल्दी बीमार पड़ जाते हैं। वहीं नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनिता मील ने सीमित स्क्रीन टाइम और अधिक आउटडोर गतिविधियों की सलाह दी।

कैंप का शुभारंभ प्रिंस ग्रुप चेयरमैन डॉ. जी.एल. कालेर और स्त्री शक्ति समूह की सदस्यों ने किया। इस दौरान 25 महिलाओं की कैंसर स्क्रीनिंग भी फ्री की गई। डॉ. कालेर ने कहा कि बच्चों का स्वास्थ्य स्कूल की पहली प्राथमिकता है और यह पहल अभिभावकों को भी जागरूक करने का प्रयास है।

Related Articles