[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नेछवा में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा व रामेश्वरम द्वार का लोकार्पण समारोह पूर्वक संपन्न


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

नेछवा में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा व रामेश्वरम द्वार का लोकार्पण समारोह पूर्वक संपन्न

मंत्री झाबर सिंह खर्रा और विधायक गोविंद सिंह डोटासरा रहे मुख्य अतिथि

नेछवा : नेछवा के स्वामी ढाणी में बुधवार को धार्मिक और भावनात्मक माहौल के बीच रामेश्वरम द्वार का लोकार्पण एवं स्व. सोनी देवी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा समारोहपूर्वक आयोजित हुई। यह आयोजन स्व. सोनी देवी की पुण्य स्मृति में उनके पुत्रों श्रवण सिंह जाखड़ व रिछपाल सिंह जाखड़ द्वारा कराया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्वायत्त शासन एवं नगरीय विकास मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) झाबर सिंह खर्रा रहे, जबकि अध्यक्षता राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व लक्ष्मणगढ़ विधायक गोविंद सिंह डोटासरा ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा नेता रामेश्वर लाल रणवा, पूर्व किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष हरिराम रणवा, प्रधान प्रतिनिधि ओमप्रकाश नारनौलिया, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष संजू गोदारा, झाझड़ सरपंच हरलाल सिंह महला, जिला परिषद सदस्य कपिल शर्मा, पूर्व प्रधान बनवारी देवी नावां, जालाराम भाकर, कल्याण सिंह, नंदकिशोर भामू, भगवान सिंह मंडीवाल आदि मंचासीन रहे।

आयोजकों रामेश्वर लाल, गणपत राम जाखड़, श्रवण सिंह और रिछपाल सिंह जाखड़ ने सभी अतिथियों का माल्यार्पण और साफा पहनाकर स्वागत किया।

अपने संबोधन में मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कहा कि जाखड़ परिवार ने अपनी माताजी की स्मृति में द्वार और मूर्ति की स्थापना कर संस्कृति और संस्कारों को सजीव रखने का कार्य किया है, जो सराहनीय उदाहरण है। उन्होंने कहा कि आज के दौर में हमें अपनी संस्कृति से जुड़कर अपने बच्चों में भी संस्कारों का बीजारोपण करना चाहिए।

विधायक गोविंद सिंह डोटासरा ने मंत्री खर्रा का स्वागत करते हुए कहा कि यह समारोह समाज में एकता, संस्कार और सामाजिक समरसता का प्रतीक है, जहां सभी दलगत भेदभाव भुलाकर लोग शामिल हुए।

समारोह में शेखावाटी की सांस्कृतिक विरासत झलकती नजर आई, जब विभिन्न क्षेत्रों की महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में उपस्थित हुईं। अंत में जाखड़ परिवार ने सभी अतिथियों एवं ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन मशहूर उद्घोषक राजेंद्र बीरड़ा ने किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin