मुख्यमंत्री ने गुरु नानक जयंती पर गुरुद्वारे में मत्था टेका
गुरु नानक देव जी के मार्ग पर चलकर मानव उत्थान के लिए करें कार्य, सिख धर्म ने पेश की मानवता और साहस की मिसाल - मुख्यमंत्री भजनलाल
जयपुर : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि गुरु नानक देव जी ने सत्य, प्रेम और मानवता का संदेश देते हुए जात-पात और ऊंच-नीच के भेदभाव को नकारा। उन्होंने कहा कि हमें गुरु नानक देव जी के बताए मार्ग पर चलकर समाज सेवा और मानव उत्थान के कार्यों में जुटना चाहिए।
मुख्यमंत्री मंगलवार को गुरु नानक देव जी के 556वें प्रकाश पर्व के अवसर पर मानसरोवर स्थित गुरुद्वारे में श्रद्धालुओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने सभी को प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं दीं और कहा —“गुरु नानक देव जी ने ‘इक ओंकार सतनाम’ का जो संदेश दिया, वह आज भी समाज के लिए अमृत के समान है।”
शर्मा ने कहा कि गुरु नानक देव जी ने लंगर प्रणाली के माध्यम से समानता और मानवता का सबसे बड़ा उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने मेहनत, ईमानदारी और दूसरों के साथ बांटकर खाने के सिद्धांत को सच्चा धर्म बताया।
सिख समुदाय ने देश रक्षा में किया सर्वोच्च बलिदान
मुख्यमंत्री ने कहा कि सिख धर्म ने हमेशा मानवता, साहस और त्याग की अद्भुत मिसाल पेश की है। सिख समुदाय के वीरों ने देश की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम से लेकर सीमाओं की सुरक्षा, बाढ़ या सूखा—हर परिस्थिति में सिख समाज सदैव आगे रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सिख समुदाय ने व्यापार, शिक्षा और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में भी अमिट योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सिख समाज के कल्याण और विकास के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है। गुरुद्वारों के रखरखाव, तीर्थयात्रियों की सुविधाओं और सिख समुदाय के हितों को सरकार की प्राथमिकता बताया।
प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारे में मत्था टेका, प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की। उन्होंने संगत को लंगर छकाया और स्वयं भी लंगर प्रसादी ग्रहण की।
इस अवसर पर राजस्थान सिख समाज के अध्यक्ष अजयपाल सिंह, गुरुद्वारा प्रबंध समिति के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 1921045


