महिला कांग्रेस जिला कार्यकारीणि की बैठक, संगठन को मजबूत करने पर हुई चर्चा, महिलाओं की एकजुटता ही कांग्रेस पार्टी की ताकत है….जाजोरिया
महिला कांग्रेस जिला कार्यकारीणि की बैठक, संगठन को मजबूत करने पर हुई चर्चा, महिलाओं की एकजुटता ही कांग्रेस पार्टी की ताकत है….जाजोरिया
खेतड़ी नगर : केसीसी के कॉपर क्लब में बुधवार को महिला कांग्रेस जिला कार्यकारीणि की बैठक हुई। बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, आपसी संवाद और सहयोग बढ़ाने पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कांग्रेस जिला प्रभारी विमला जाजोरिया थी जबकी अध्यक्षता शकुंतला यादव ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश महासचिव नीतू वर्मा, महिला कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष शारदा ढाका, अलका सैनी, सुमित्रा पंवार, जिला महासचिव सुनिता यादव मौजूद थी।
जिला अध्यक्ष शकुंतला यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि महिला कांग्रेस समाज की आवाज है। हमें हर स्तर पर महिलाओं के अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए संगठित होकर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि हम कांग्रेस की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने और महिला सशक्तिकरण की दिशा में ठोस कदम उठाने के लिए तैयार हैं।
जिला प्रभारी विमला जाजोरिया ने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं, और कांग्रेस पार्टी में उन्हें नेतृत्व की मजबूत भूमिका देने का काम किया जा रहा है। संगठन तभी सशक्त होगा जब तक महिला कार्यकर्ता सक्रिय रहेंगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं की एकजुटता ही कांग्रेस पार्टी की ताकत है। हम आने वाले चुनावों में महिला शक्ति की भूमिका को निर्णायक बनाएंगे। सुनिता यादव ने कहा कि बैठक का मुख्य उद्देश्य महिला कार्यकर्ताओं के बीच संवाद बढ़ाकर संगठन में नई ऊर्जा और समर्पण लाना।
इस मौके पर चमेली सिंघल, रचना टेलर, जिला सचिव उषा यादव, मुनेश मेचू, उर्मिला यादव, सविता धायल, अनिता यादव, अनिशा चेजारा, कौशल्या सैनी, सुमन यादव, अभिषा सर्राफ, सुनिता, किरण मेघवाल, छोटी मीणा, रेखा यादव, मुकेश बरबड़, कमला सैनी, जीवणी मेघवाल, ब्लॉक अध्यक्ष मंजीता यादव, रीना शर्मा सहित आदि महिला कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने और कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 1921843


