[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

यमुना जल समझौता लागू करवाने को लेकर किसान सभा का अनिश्चितकालीन धरना 674वें दिन भी जारी, रैली निकाल सौंपा ज्ञापन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

यमुना जल समझौता लागू करवाने को लेकर किसान सभा का अनिश्चितकालीन धरना 674वें दिन भी जारी, रैली निकाल सौंपा ज्ञापन

यमुना जल समझौता लागू करवाने को लेकर किसान सभा का अनिश्चितकालीन धरना 674वें दिन भी जारी, रैली निकाल सौंपा ज्ञापन

चिड़ावा : किसान सभा की ओर से यमुना जल समझौता लागू करवाने की मांग को लेकर लाल चौक पर चल रहा अनिश्चितकालीन धरना शुक्रवार को 674वें दिन भी जारी रहा। धरने की अध्यक्षता डा. महावीर यादव कलगांव ने की।

इसके बाद किसान नेताओं ने कलवा मोड़ से उपखंड कार्यालय बुहाना तक “नहर लाओ, खेती बचाओ” रैली निकाली। रैली का नेतृत्व मास्टर जगमाल सिंह यादव (चितौसा) ने किया।

बुहाना संयोजक रणधीर सिंह ओला ने बताया कि गुरु नानक जयंती अवकाश के कारण किसानों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम का 10 सूत्री मांग पत्र तहसीलदार बजरंग सिंह को सौंपा। तहसीलदार ने किसानों से विस्तृत चर्चा करते हुए सभी मांगों की जानकारी ली।

मांग पत्र में प्रमुख मांगे:

  • 1994 के समझौते के अनुसार यमुना जल नहर रूप में धरातल पर लाया जाए।

  • 765 केवीए बिजली लाइन से हुए नुकसान का मुआवजा तुरंत दिया जाए।

  • स्मार्ट मीटर योजना बंद की जाए।

  • रबी फसल 2022-23 का बकाया मुआवजा तुरंत दिया जाए।

  • दूध का समर्थन मूल्य-गाय का ₹60, भैंस का ₹100 प्रति लीटर तय किया जाए।

  • कृषि जिंसों की खरीद तहसील स्तर पर की जाए।

  • बरसात से खराब हुई फसलों का 100% मुआवजा दिया जाए।

  • आवारा पशुओं और कुत्तों की समस्या का स्थायी समाधान हो।

  • किसानों का संपूर्ण कर्ज माफ किया जाए।

  • बैंकों व फाइनेंस कंपनियों की मनमानी पर रोक लगाई जाए।

सभा में कृष्ण कुमार यादव कलगांव, कामरेड बजरंग लाल बराला, प्रभुराम सैनी, सुभाष चंद्र, रमेश शर्मा, जगदेव यादव लाखू, दरिया सिंह धायल, जयसिंह भास्कर समेत अनेक किसान मौजूद रहे।

ग्राम कमेटी संरक्षक दरिया सिंह धायल ने बताया कि नरहड़ बिजली पावर हाउस क्षेत्र में स्मार्ट मीटर विरोध को लेकर एक सभा आयोजित की जाएगी, जिसके बाद मुख्यमंत्री के नाम बिजली विभाग को ज्ञापन सौंपा जाएगा।

Related Articles