डबल मर्डर केस में वांछित 10 हजार के इनामी रोहन गुर्जर गिरफ्तार, दो जिंदा कारतूस बरामद
डबल मर्डर केस में वांछित 10 हजार के इनामी रोहन गुर्जर गिरफ्तार, दो जिंदा कारतूस बरामद
सिंघाना : पुलिस ने वारंटियों की धरपकड़ अभियान के तहत सिंघाना थाना क्षेत्र केको बनवास की पहाड़ियों में छिपे डबल मर्डर के स्थाई वारंटी और 10 हजार रुपये के इनामी बदमाश रोहन गुर्जर उर्फ जसपाल उर्फ चेची को जिंदा कारतूसों सहित गिरफ्तार कर लिया। आरोपी रोहित गोदारा और विरेन्द्र चारण गैंग सिंडिकेट का सक्रिय सदस्य है, जो हरियाणा और राजस्थान में संगठित अपराधों को अंजाम देता रहा है। थानाधिकारी सीताराम के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने यह कार्रवाई की।
पुलिस टीम को सूचना मिली कि स्थाई वारंटी रोहन गुर्जर अवैध हथियारों के साथ बनवास की पहाड़ियों में छिपा हुआ है। सूचना पर तुरंत एक्शन लेते हुए टीम ने पहाड़ियों में घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। तलाशी में उसके पास से दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। आरोपी की पहचान रोहन गुर्जर उर्फ जसपाल उर्फ चेची निवासी बनवास थाना सिंघाना के रूप में हुई है। वह डबल मर्डर केस में स्थाई वारंटी था और गैंग के इशारे पर इलाके में अपराध फैला रहा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसको गिरफ्तार करवाने में आसूचना अधिकारी अजय भालोठिया की विशेष भूमिका रही। पुलिस टीम में थानाधिकारी सीताराम, एचसी कुलदीप कुमार, कांस्टेबल अमित कुमार शामिल रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2034611

