[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

देलसर धाम में भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया बाबा श्याम का जन्मोत्सव


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़मुकुंदगढ़राजस्थानराज्य

देलसर धाम में भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया बाबा श्याम का जन्मोत्सव

भव्य निशान यात्रा, छप्पन भोग, भजन-कीर्तन और आतिशबाज़ी से गूंजा देलसर धाम

जनमानस शेखावाटी संवाददाता :  रविन्द्र पारीक

मुकुंदगढ़ : देलसर के श्री श्याम मंदिर, देलसर धाम में रविवार रात्रि को बाबा श्याम का 127वां जन्मोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर को फूलों, रोशनी और रंग-बिरंगी झालरों से सुसज्जित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत शाम को विशाल निशान यात्रा से हुई, जिसमें सैकड़ों श्याम भक्त नाचते-गाते “जय श्री श्याम” के जयकारे लगाते हुए बाबा के द्वार पहुंचे। पूरा आयोजन पूजारी अरुण शर्मा एवं महंत रोशन दास महाराज के सानिध्य में संपन्न हुआ।

निशान यात्रा के बाद मंदिर प्रांगण में छप्पन भोग प्रसादी, भजन-कीर्तन, श्याम झांकी दर्शन और केक कटिंग समारोह का आयोजन हुआ। देर रात तक चले भक्ति कार्यक्रम में भजन मंडली द्वारा प्रस्तुत भावपूर्ण भजनों पर भक्तों ने नृत्य करते हुए बाबा का जयकारा लगाया।

कार्यक्रम के अंत में भव्य आतिशबाज़ी ने देलसर धाम के आसमान को जगमगा दिया और पूरा क्षेत्र “जय श्री श्याम” के जयघोष से गूंज उठा।

महंत रोशन दास जी महाराज ने इस अवसर पर कहा- “बाबा श्याम का संदेश प्रेम, भक्ति और सेवा का है। जो भी शुद्ध मन से सेवा करता है, बाबा उसकी मनोकामना अवश्य पूर्ण करते हैं।”

Related Articles