कैंपर ने अर्टिगा को मारी टक्कर, गाड़ी सवार बाल-बाल बचे
खेतड़ी नगर : गोठड़ा बाईपास स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के पास सोमवार को कैंपर गाड़ी ने सामने से आ रही अर्टिगा कार को जोरदार टक्कर मार दी। गनीमत रही कि अर्टिगा गाड़ी में सवार दंपति के कोई चोट नहीं आई। हालांकि हादसे में अर्टिगा गाड़ी का आगे का हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। जानकारी के अनुसार श्रीमाधोपुर निवासी अर्टिगा गाड़ी में सवार परमेश्वर अपनी पत्नी के साथ श्रीमाधोपुर से लूहारू शादी समारोह में जा रहे थे। इसी दौरान गोठड़ा के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के पास सामने से आ रही कैंपर गाड़ी ने टक्कर मार दी, कैम्पर गाड़ी चालक मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि टक्कर मारने के बाद कैंपर चालक गोठड़ा बाईपास की ओर भाग निकला। सूचना मिलते ही खेतड़ी नगर पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया। पुलिस ने फरार वाहन की तलाश शुरू कर दी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2034783

