[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नागरमल स्वामी को गोल्ड डिस्क से सम्मानित किया गया:एनडीआरएफ में उत्कृष्ट सेवा के लिए मिला सम्मान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यश्रीमाधोपुरसीकर

नागरमल स्वामी को गोल्ड डिस्क से सम्मानित किया गया:एनडीआरएफ में उत्कृष्ट सेवा के लिए मिला सम्मान

नागरमल स्वामी को गोल्ड डिस्क से सम्मानित किया गया:एनडीआरएफ में उत्कृष्ट सेवा के लिए मिला सम्मान

श्रीमाधोपुर : एनडीआरएफ में कार्यरत नागरमल स्वामी को उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित किया गया है। उन्हें सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के महानिदेशक दलजीत सिंह चौधरी ने स्वर्ण पट्टिका (गोल्ड डिस्क) और प्रशंसा पत्र प्रदान किया। स्वामी मूंडरू के ग्राम नांगल के निवासी हैं। यह सम्मान उन्हें पंजाब में आई बाढ़ के दौरान किए गए साहसिक कार्यों के लिए मिला है। नागरमल स्वामी ने बाढ़ में फंसे कई लोगों की जान बचाई थी। उन्होंने अपनी जान जोखिम में डालकर फौजी असलहा (सैन्य हथियार) भी सुरक्षित निकालने का कर्तव्य निभाया।

बीएसएफ महानिदेशक दलजीत सिंह चौधरी ने नागरमल स्वामी की साहसिक और समर्पित सेवा की सराहना की। उन्होंने कहा कि एनडीआरएफ और उनके पैतृक बल भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) को उनकी दक्षता पर गर्व है। इस सम्मान की सूचना मिलने पर नागरमल स्वामी के पैतृक गांव नांगल में ग्रामीणों ने खुशी व्यक्त की। ग्रामीणों ने उन्हें इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।

Related Articles