[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

घरों के ऊपर से बिजली लाइन हटाने की मांग:ग्रामीणों ने पावर हाउस पर धरना दिया, विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

घरों के ऊपर से बिजली लाइन हटाने की मांग:ग्रामीणों ने पावर हाउस पर धरना दिया, विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप

घरों के ऊपर से बिजली लाइन हटाने की मांग:ग्रामीणों ने पावर हाउस पर धरना दिया, विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के बबाई गांव में घरों के ऊपर से गुजर रही बिजली लाइन को हटाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने पावर हाउस पर धरना दिया और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया।

विभाग को कई बार सूचना दी-ग्रामीण

ग्रामीणों के अनुसार, बबाई गांव में बिजली की लाइनें घरों के ठीक ऊपर से गुजर रही हैं। इन तारों को ऊंचा करने के लिए ग्रामीणों ने विभाग को पूर्व में कई बार अवगत कराया था, लेकिन लटकते तारों को ठीक करने के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठाए गए। इससे हमेशा हादसे का अंदेशा बना रहता है।

करंट से युवती की मौत हुई

करीब अगस्त माह में छत पर कपड़े सुखाने गई एक युवती करंट की चपेट में आ गई थी, जिससे उसकी मौत हो गई थी। इस घटना के बाद ग्रामीणों द्वारा शव रखकर प्रदर्शन करने पर बिजली विभाग के अधिकारियों ने एक माह के भीतर घरों के ऊपर से गुजर रही बिजली लाइन हटाने का आश्वासन दिया था। हालांकि, विभाग ने आज तक इस लाइन को नहीं हटाया है।

ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी

ग्रामीणों ने विधायक इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर से मिलकर भी इस समस्या से अवगत कराया था। विधायक गुर्जर ने बताया कि आमजन की समस्याओं और आए दिन होने वाले हादसों को रोकने के लिए उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की थी। इस दौरान 6.45 लाख रुपए स्वीकृत कर जल्द बिजली लाइन हटाने के निर्देश दिए गए थे।

इसके बावजूद, बिजली विभाग अभी भी किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही बिजली लाइन नहीं हटाई गई, तो वे बड़ा आंदोलन करेंगे।

ये रहे मौजूद

इस मौके पर सुनील नायक, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष निरंजन लाल सैनी, टींकू गुर्जर, विकास लांबा, सफीक कुरैशी, इमरान कुरैशी, मोहित सेन, गोपाल, लक्षित भार्गव, शोयब कुरैशी, इंसाफ कुरैशी सहित अनेक ग्रामीण मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin