शराबी डंपर ड्राइवर ने सड़क पर बिछा दी 13 लाशें,जयपुर में 300 मीटर में 17 गाड़ियों को कुचला, मरने वालों के शरीर टुकड़ों में बंटे
शराबी डंपर ड्राइवर ने सड़क पर बिछा दी 13 लाशें,जयपुर में 300 मीटर में 17 गाड़ियों को कुचला, मरने वालों के शरीर टुकड़ों में बंटे
जयपुर : जयपुर में तेज रफ्तार डंपर ने एक के बाद एक 17 गाड़ियों को टक्कर मार दी। हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में कई के शरीर टुकड़ों में बंट गए। किसी का पैर कट गया तो किसी का हाथ। हादसे में 10 घायल हो गए l 6 गंभीर घायलों को एसएमएस अस्पताल ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने बताया कि हादसा सोमवार दोपहर हरमाड़ा के लोहा मंडी पर हुआ। दोपहर करीब 1 बजे डंपर लोहा मंडी पेट्रोल पंप की तरफ से रोड नंबर -14 से हाईवे पर चढ़ने के लिए जा रहा था l इस दौरान उसने गाड़ियों को टक्कर मार दी। लोगों ने डंपर ड्राइवर को मौके से पकड़ लिया। वह नशे में था। ड्राइवर कल्याण मीणा विराटनगर का रहने वाला है, जिसका हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।
300 मीटर दूर से टक्कर मारता हुआ आया
हेड कॉन्स्टेबल रविंद्र ने बताया कि डंपर खाली था। जो रोड नंबर 14 की तरफ जा रहा था।l लोहा मंडी रोड पर करीब 300 मीटर दूर से लोगों को टक्कर मारता आ रहा था। कई वाहनों और लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। लोगों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भिजवाया गया।
जो सामने आया उसे कुचलता गया
मौके पर मौजूद राकेश कुमार जांगिड़ और रामदयाल मीणा ने बताया- यह हादसा उनके सामने ही हुआ था। रॉन्ग साइड से आ रहे डंपर ने चौराहे पर पहले एक बाइक को कुचला। फिर एक स्विफ्ट कार सहित तीन वाहनों को रौंदता गया। डंपर इतनी रफ्तार में था कि रोड के बीच में जो आया उसे कुचलता गया। तस्वीरों में भी देखा जा सकता है। रोड के बीच में जो बैरियर होते हैं। वह पूरी तरह से मुड़ गया। स्विफ्ट डिजायर का बोनट, ट्रक के टायर, टू व्हीलर से नंबर प्लेट और गाड़ी से जुड़े अन्य सामान सड़क पर पड़े हैं।
लोगों ने पीछा किया तो डंपर दौड़ाया
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि लोहा मंडी रोड पर गजराज मैरिज गार्डन के सामने से डंपर रॉन्ग साइड आ रहा था l इस दौरान उसने एक बाइक को टक्कर मार दी l लोगों ने उसका पीछा किया तो ड्राइवर डंपर दौड़ते हुए निकला l करीब 1 किलोमीटर के बाद वह अपनी लेन में आया और फिर उसने तेज रफ्तार से डंपर दौड़ाया और कई वाहनों को चपेट में लेते हुए 200 फीट एक्सप्रेस हाईवे की पुलिया से जाकर टकरा गया l
हादसे में 18 घायल, तीन घायलों को पहुंचाया ट्रॉमा में
हादसे में घायलों को ट्रॉमा सेंटर में लाना शुरू कर दिया है। हादसे में 18 लोग घायल बताए जा रहे हैं। इनमें तीन की हालत गंभीर होने पर रेफर किया गया है। अभी तक तीन घायलों को ट्रॉमा में लाया गया है। हॉस्पिटल मैनेजमेंट में डॉक्टर्स और नर्सिंग स्टाफ की टीम भी अलर्ट पर है।
एक्सीडेंट से जुड़ी अन्य तस्वीरें…










देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2038629


