सेवाकार्यों के सफल आयोजन पर डॉ. डीएन तुलस्यान का सम्मान
सेवाकार्यों के सफल आयोजन पर डॉ. डीएन तुलस्यान का सम्मान
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : बगड़ रोड स्थित पंसारी लायंस हॉस्पिटल में रविवार को लायंस क्लब झुंझुनूं की ओर से आयोजित सभा में श्रीमद्भागवत कथा के दौरान किए गए सेवाकार्यों के प्रायोजक डॉ. डीएन तुलस्यान का सम्मान किया गया। 24 से 30 अक्टूबर तक आयोजित कथा के दौरान रक्तदान शिविर, नेत्र चिकित्सा शिविर, गौशाला में श्री गऊ लड्डू सवामणी तथा इंदिरा रसोई में प्रभुजनों के लिए निःशुल्क भोजन सहित कई सेवाकार्य संपन्न हुए। इन कार्यों के सफल आयोजन पर डॉ. तुलस्यान को क्लब संरक्षक एमजेएफ लायन एसएन शर्मा और लायन शिवकुमार जांगिड ने माल्यार्पण कर सम्मानित किया।
सभा में कथा के दौरान कथावाचक संत हरिशरण महाराज से लायंस क्लब सदस्यों को आशीर्वाद दिलवाया गया। जो सदस्य कथा में उपस्थित नहीं हो सके, उन्हें डॉ. तुलस्यान ने दुपट्टा ओढ़ाकर एवं राधा-कृष्ण प्रतीक चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर एमजेएफ लायन एसएन शर्मा, अध्यक्ष डॉ. देवेंद्र सिंह शेखावत, सचिव गोपाल कृष्ण गुप्ता, कोषाध्यक्ष भागीरथ प्रसाद जांगिड, रीजन चेयरमैन डॉ. एनएस नरुका, परमेश्वर हलवाई, नरेन्द्र व्यास, शिवकुमार जांगिड, शकुंतला पुरोहित, डॉ. मनोज सिंह टीकेएन, महिपाल सिंह, रघुनाथ पोद्दार, कैलाश सिंघानिया, ओमप्रकाश जांगिड सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2092851


