[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजस्थान में गैंगस्टर्स के फॉलोअर्स पर शिकंजा:इंस्टाग्राम-फेसबुक पर रोहित गोदारा गैंग को फॉलो करने वाले 7 गिरफ्तार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

राजस्थान में गैंगस्टर्स के फॉलोअर्स पर शिकंजा:इंस्टाग्राम-फेसबुक पर रोहित गोदारा गैंग को फॉलो करने वाले 7 गिरफ्तार

राजस्थान में गैंगस्टर्स के फॉलोअर्स पर शिकंजा:इंस्टाग्राम-फेसबुक पर रोहित गोदारा गैंग को फॉलो करने वाले 7 गिरफ्तार

झुंझुनूं : राजस्थान में गैंगस्टर और बदमाशों पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बदमाशों की धरपकड़ के बाद अब उनके फॉलोअर्स पर भी शिकंजा कसा जा रहा है। फेसबुक और इंस्टाग्राम समेत कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर गैंगस्टर्स को फॉलो करने, उनके कमेंट्स को लाइक और शेयर करने वालों पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

झुंझुनूं में एसपी बृजेश ज्योति ने बताया- गैंगस्टर्स के अकाउंट पर पैनी नजर रखी जा रही है। गोठड़ा थानाधिकारी हेमराज के नेतृत्व में टीम गठित कर बदमाशों के फॉलोअर्स की पूरी जानकारी कलेक्ट की। फिर कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा गैंग के सोशल मीडिया पर बने पेज को फॉलो करने वाले 7 जनों को रविवार को गिरफ्तार किया है।

एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय की प्रमुख बातें

  • सोशल मीडिया की हो रही निगरानी: फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर कोई अपराध से जुड़े वीडियो व फोटो डालता है तो इसका मैसेज पुलिस के पास पहुंच रहा है। उस आईडी का नाम पुलिस के पास आने के बाद उसे सर्च किया जाता है। पुलिस को लगता है कि यह अपराध से जुड़ा हुआ है तो उसे थाने में तलब करती है। पांच-पांच पुलिसकर्मी दिन-रात ऐसी गतिविधियों पर नजर रखते हैं।
  • रोहित गोदारा गैंग के पेज को कर रहे थे फॉलो: पुलिस सोशल मीडिया पर अपराधियों से जुड़ी पोस्ट और उनके महिमा मंडन से जुड़ी हर जानकारी पर पैनी नजर रख रही है। जांच में आया कि कुछ यूजर्स रोहित गोदारा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो कर रहे थे। गंभीरता को देखते हुए गोठड़ा थाना पुलिस ने बदमाश की आईडी को फॉलो करने वाले लोगों को गिरफ्तार किया है।
  • अन-फॉलो करने के दिए निर्देश: गिरफ्तार लोगों से गहन पूछताछ जारी है। सभी ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट्स से बदमाश के अकाउंट को अन-फॉलो करने के बाद ब्लॉक भी कर दिया है। पुलिस उनसे गैंगस्टर्स से संपर्क को लेकर भी पड़ताल कर रही है। आरोपियों को बताया गया है कि वे सोशल मीडिया का गलत इस्तेमाल नहीं करें। साथ ही अपराधियों के अकाउंट को फॉलो नहीं करें।
  • 7 जने गिरफ्तार: मामले में गोठड़ा पुलिस ने विकास उर्फ बाजी मीणा (22) निवासी टोडपुरा, दीपक महाजन (37) निवासी खिरोड, कमल महाजन (40) निवासी खिरोड, दिनेश महाजन (30) पनलावा, बलारा (सीकर), दशरथ सिंह राजपूत (51) निवासी टोंक छिलरी गोठडा, गिरवर सिंह राजपूत (48) निवासी टोंक छिलरी गोठडा और भागीरथ सिंह राजपूत (45) निवासी टोंक छिलरी, गोठडा समेत कुल 7 जनों को गिरफ्तार किया है।

जानिए… कौन है गैंगस्टर रोहित गोदारा

रोहित गोदारा बीकानेर के लूणकरणसर का रहने वाला है। असली नाम रावताराम स्वामी है। गैंगस्टर राजू ठेहट मर्डर मामले का मास्टरमाइंड।

  • सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में भी इसका नाम सामने आया था।
  • करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या की जिम्मेदारी भी रोहित ने ली थी।
  • रोहित लॉरेंस और गोल्डी बराड़ गैंग से जुड़ा है। इस पर 32 से अधिक केस दर्ज हैं।
  • 13 जून 2022 को दिल्ली से फर्जी पासपोर्ट के जरिए दुबई भागा था।
  • अब ये अपना गिरोह पुर्तगाल और अमेरिका से ऑपरेट कर रहा है। पुलिस को इसके यूरोप में होने की आशंका है।

Related Articles