कपड़ों में छिपे सांप ने महिला को डसा:झाड़-फूंक में लगे रहे, तबीयत बिगड़ी के बाद चूरू रेफर
कपड़ों में छिपे सांप ने महिला को डसा:झाड़-फूंक में लगे रहे, तबीयत बिगड़ी के बाद चूरू रेफर
राजगढ़ : चूरू जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र के लुटाना पूर्ण गांव में रविवार सुबह घर में कपड़े समेटते समय कपड़ों में छिपे सांप ने 65 वर्षीय महिला को डस लिया। झाड़-फूंक कराने में समय निकल जाने से महिला की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में चूरू के डीबी अस्पताल रेफर किया गया।
जानकारी के अनुसार, लुटाना पूर्ण गांव निवासी 65 वर्षीय ओमवती रविवार सुबह घर में चारपाई पर रखे कपड़े समेट रही थीं। इसी दौरान कपड़ों में छिपे एक जहरीले सांप ने उन्हें डस लिया। कुछ ही देर में उनकी तबीयत बिगड़ने लगी।
परिजनों ने पहले उन्हें किशनपुरा गांव स्थित एक धार्मिक स्थल पर झाड़-फूंक के लिए ले गए, लेकिन हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। इसके बाद परिजन उन्हें राजगढ़ के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए चूरू के डीबी अस्पताल रेफर कर दिया। डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों ने उपचार शुरू कर दिया है। फिलहाल महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है और उनका इलाज जारी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2033697


