[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कोलासर में शौर्य जाट शोध संस्थान का उद्घाटन:जाट समाज के इतिहास पर पुस्तक प्रदर्शनी, कुरीतियां मिटाने का आह्वान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसुजानगढ़

कोलासर में शौर्य जाट शोध संस्थान का उद्घाटन:जाट समाज के इतिहास पर पुस्तक प्रदर्शनी, कुरीतियां मिटाने का आह्वान

कोलासर में शौर्य जाट शोध संस्थान का उद्घाटन:जाट समाज के इतिहास पर पुस्तक प्रदर्शनी, कुरीतियां मिटाने का आह्वान

सुजानगढ़ : सुजानगढ़ के कोलासर में रविवार को शौर्य जाट शोध संस्थान का उद्घाटन हुआ। इस मौके पर जाट समाज से जुड़ी इतिहास की पुस्तकों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। जाट महासभा प्रदेश अध्यक्ष धमेन्द्र कीलक ने शेखावाटी क्षेत्र का पहला संस्थान स्थापित करने के लिए रामनिवास जाट की सराहना करते हुए कहा कि इन दुर्लभ पुस्तकों से समाज के युवाओं को समाज और आज महान हस्तियों के बारे में सटीक जानकारियां मिलेगी।

तुलछाराम राम कूकणा ने लोगों से संस्थान में अपना पूरा योगदान देने का आह्वान किया। संस्थान के संस्थापक रामनिवास जाट ने कहा कि संस्थान का मुख्य कार्य जाट समाज के गौरवशाली इतिहास की जानकारी देना है। साथ ही शोध को बढ़ावा देना, शोधकर्ताओं को किताबों सहित तकनीक से जोड़कर सुविधाएं मुहैया करवाना, विश्वविद्यालयों में जाट शोध संस्थान विभाग स्थापित करवाना, पाठ्य पुस्तकों में जाट इतिहास शामिल करवाना, समाज में फैली कुरीतियों मिटाना संस्थान का मुख्य उद्देश्य रहेगा।

संस्था के संस्थापक रामनिवास जाट, लेखक व क्रान्तिकारी विचारक भीमसिंह आर्य, राष्ट्रीय जाट महासभा प्रदेश अध्यक्ष धमेन्द्र कीलक, भारतीय किसान संघ ( सरपंच ) प्रदेश अध्यक्ष तुलछाराम कुकना, गौरवशाली सैनानी संघ अध्यक्ष रतनलाल ढाका, पूर्व अध्यक्ष नेमीचन्द जाट ने दीप प्रज्वलन के बाद फीता काटकर संस्थान का उद्घाटन किया।

Related Articles