[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना में अभिभाषक संघ का धरना, न्यायिक कार्यों का बहिष्कार:जिला-संभाग बहाली की मांग पर एसडीएम कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

नीमकाथाना में अभिभाषक संघ का धरना, न्यायिक कार्यों का बहिष्कार:जिला-संभाग बहाली की मांग पर एसडीएम कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन

नीमकाथाना में अभिभाषक संघ का धरना, न्यायिक कार्यों का बहिष्कार:जिला-संभाग बहाली की मांग पर एसडीएम कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन

नीमकाथाना : नीमकाथाना में अभिभाषक संघ ने न्यायिक कार्यों का बहिष्कार कर उपखंड कार्यालय के बाहर धरना दिया। ये प्रदर्शन नीमकाथाना जिले और सीकर संभाग को बहाल करने की मांग को लेकर किया गया। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सत्यनारायण यादव के नेतृत्व में वकीलों ने नारेबाजी की। उन्होंने सरकार से जनभावनाओं का सम्मान करते हुए जिला और संभाग को पुनः स्थापित करने की अपील की।

अध्यक्ष यादव ने बताया कि राज्य सरकार ने 28 दिसंबर को नीमकाथाना जिला और सीकर संभाग को समाप्त करने का आदेश जारी किया था। तभी से अभिभाषक संघ इस फैसले के खिलाफ आंदोलन कर रहा है।

संघ हर महीने की 1 और 16 तारीख को न्यायिक कार्यों का पूर्ण बहिष्कार कर विरोध दर्ज कराता है। वकीलों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो आने वाले समय में नीमकाथाना की जनता उग्र आंदोलन करेगी। अभिभाषक संघ ने स्पष्ट किया कि ये आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जातीं। इस मामले को उच्च न्यायालय में भी चुनौती दी गई है।

Related Articles