राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भोज्याणा बेरी में मेगा पीटीएम एवं राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम आयोजित
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भोज्याणा बेरी में मेगा पीटीएम एवं राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम आयोजित
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : घनश्याम दीक्षित बेरी
बेरी : राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भोज्याणा बेरी में शुक्रवार को मेगा पीटीएम (अभिभावक-शिक्षक बैठक) का आयोजन किया गया। साथ ही सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरदार पटेल एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इसके बाद विभिन्न कक्षाओं में रोचक प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ –
- कक्षा 11 एवं 12 में पोस्टर एवं स्लोगन लेखन प्रतियोगिता,
- कक्षा 9 व 10 में निबंध एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता,
- कक्षा 6 से 8 तक सांस्कृतिक कार्यक्रम,
- तथा कक्षा 1 से 5 तक बाल कहानियां और कविता पाठ आयोजित किए गए।
कार्यक्रम में अभिभावकों एवं ग्राम के गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उपस्थित अभिभावकों में चेतराम, नेमीचंद, चुन्नीलाल, शीशराम, शक्ति सिंह, राहुल सिंह, पिंकी देवी, कौशल्या देवी, बनवारीलाल सैनी और मनोज कुमार सहित अनेक ग्रामीण शामिल रहे।
कार्यक्रम का संचालन अध्यापिका सोहनी देवी ने किया, जबकि संस्था प्रधान आंचल चौधरी ने बच्चों को प्रेरक उद्बोधन दिया। अध्यापक हेमंत कुमार शर्मा ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। विद्यालय के अशोक कुमार, दीनदयाल, अंजू देवी और सुमन देवी ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए अध्यापक अशोक मिठारवाल ने बताया कि “विद्यालय में आयोजित यह कार्यक्रम अत्यंत सफल और प्रेरणादायक रहा, जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।”
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2039312

