[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बलौदा में पानी की टंकी जर्जर, हादसे का खतरा:1990 में हुआ था निर्माण, ग्रामीण बोले- जांच कर पुनर्निर्माण करवाया जाए

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसूरजगढ़

बलौदा में पानी की टंकी जर्जर, हादसे का खतरा:1990 में हुआ था निर्माण, ग्रामीण बोले- जांच कर पुनर्निर्माण करवाया जाए

बलौदा में पानी की टंकी जर्जर, हादसे का खतरा:1990 में हुआ था निर्माण, ग्रामीण बोले- जांच कर पुनर्निर्माण करवाया जाए

सूरजगढ़ : सूरजगढ़ क्षेत्र के ग्राम बलौदा में स्थित पानी की टंकी जर्जर हालत में है। यह टंकी अब ग्रामीणों के लिए बड़े खतरे का कारण बन गई है। बता दें कि इस टंकी का निर्माण साल 1990 में लोक निर्माण विभाग ने किया गया था। उस समय झुंझुनूं से सांसद स्व. शीशराम ओला और सूरजगढ़ क्षेत्र के विधायक बाबूलाल खांडा थे। दोनों जनप्रतिनिधियों की पहल पर यह टंकी गांव को पेयजल आपूर्ति के लिए बनाई गई थी।

ग्राम बलौदा में स्थित पानी की हवाई टंकी जर्जर हालत में है।
ग्राम बलौदा में स्थित पानी की हवाई टंकी जर्जर हालत में है।

दशक से अधिक समय बीत जाने के बाद अब इस टंकी की हालत बेहद खराब हो चुकी है। टंकी की दीवारों में जगह-जगह दरारें पड़ गई हैं, लोहे की सरियों पर जंग लग चुका है और ऊपर की परतें टूटकर गिरने लगी हैं।

टंकी का निर्माण साल 1990 में लोक निर्माण विभाग ने किया गया था।
टंकी का निर्माण साल 1990 में लोक निर्माण विभाग ने किया गया था।

ग्रामीणों का कहना है कि यह टंकी कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। टंकी के आस-पास रोजाना लोग गुजरते हैं और बच्चे खेलते हैं। जिससे हादसे की आशंका बढ़ जाती है।

टंकी की दीवारों में जगह-जगह दरारें पड़ गई हैं,लोहे की सरियों पर जंग लग चुका है।
टंकी की दीवारों में जगह-जगह दरारें पड़ गई हैं,लोहे की सरियों पर जंग लग चुका है।

ग्रामीणों ने बताया कि इस संबंध में प्रशासन और संबंधित विभाग को कई बार सूचित किया गया है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। गांव के लोगों ने जिला प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि इस पुरानी टंकी की तकनीकी जांच कर तत्काल मरम्मत या पुनर्निर्माण करवाया जाए, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker