[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सुमिता शर्मा को विद्या वाचस्पति सारस्वत सम्मान मिला:दिल्ली में आयोजित समारोह, शिक्षा, साहित्य में योगदान के लिए मिला पुरस्कार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सुमिता शर्मा को विद्या वाचस्पति सारस्वत सम्मान मिला:दिल्ली में आयोजित समारोह, शिक्षा, साहित्य में योगदान के लिए मिला पुरस्कार

सुमिता शर्मा को विद्या वाचस्पति सारस्वत सम्मान मिला:दिल्ली में आयोजित समारोह, शिक्षा, साहित्य में योगदान के लिए मिला पुरस्कार

चिड़ावा : चिड़ावा शहर के वार्ड 25 निवासी सुमिता अनुज कुमार को विद्या वाचस्पति सारस्वत सम्मान से नवाजा गया है। यह सम्मान उन्हें पंडित दीनदयाल उपाध्याय हिंदी विद्यापीठ, मथुरा की ओर से शिक्षा, साहित्य और समाजसेवा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया। नई दिल्ली के होटल रेडिशन ब्लू में सोमवार को आयोजित एक समारोह में उन्हें यह उपाधि प्रदान की गई।

समारोह के मुख्य अतिथि रानी लक्ष्मीबाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, झांसी के पूर्व कुलपति पद्मश्री डॉ. अरविंद कुमार थे। मणिपुर यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार डॉ. सच्चिदानंद राय ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। शिक्षाविद डॉ. किरण बोबडे (गाजियाबाद) और डॉ. रविन्द्र द्विवेदी (छत्तीसगढ़) विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

इस अवसर पर एक राष्ट्रीय संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया। इसमें अतिथियों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्मवाद सिद्धांत की व्याख्या की और उनके जीवन पर विस्तृत प्रकाश डाला। अतिथियों ने उपाधि प्राप्त करने वाले सभी विद्वानों से अपने-अपने क्षेत्रों में और अधिक लगन व मेहनत से कार्य करने का आह्वान किया। इस कार्यक्रम में विभिन्न प्रदेशों से आए अन्य शोधार्थियों को भी उपाधि प्रदान की गई। समारोह में कई गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे।

Related Articles