[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

देवता गांव में पेयजल संकट गहराया: ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन , हर घर जल योजना पर उठे सवाल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

देवता गांव में पेयजल संकट गहराया: ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन , हर घर जल योजना पर उठे सवाल

आठ माह पहले डाली गई पाइपलाइन से अब तक नलों में नहीं आई एक बूंद पानी, पंचायत और विभागों में जिम्मेदारी ठोकने का दौर जारी

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : विजेन्द्र शर्मा

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड क्षेत्र के देवता गांव में इन दिनों पेयजल संकट गंभीर रूप लेता जा रहा है। लंबे समय से नलों में पानी नहीं आने के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को वार्ड नंबर 4 में ग्रामीणों ने जल आपूर्ति बहाल करने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बताया कि हर घर जल योजना के तहत आठ माह पहले गांव में पाइपलाइन डाली गई थी, लेकिन आज तक पानी की सप्लाई शुरू नहीं की गई है।

ग्रामीणों ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत गांव में करोड़ों रुपए की लागत से उच्च जलाशय का निर्माण भी किया गया है, बावजूद इसके अब तक एक बूंद पानी नलों तक नहीं पहुंचा। पानी की भारी किल्लत से लोग परेशान हैं और उन्हें मजबूरन महंगे दामों पर निजी टैंकरों से पानी मंगवाना पड़ रहा है। वार्ड में बनी टंकी से कुछ लोग दूर-दराज से मटकों में पानी ढोने को मजबूर हैं। कई बार पंचायत और विभागीय अधिकारियों से शिकायत करने के बावजूद कोई ठोस समाधान नहीं निकला, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। विरोध प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि अगर शीघ्र पेयजल आपूर्ति शुरू नहीं की गई तो वे सामूहिक रूप से बड़ा आंदोलन करेंगे।जल जीवन मिशन के प्रतिनिधि मधुसूदन ने बताया कि देवता गांव में जल जीवन मिशन के तहत उच्च जलाशय का निर्माण कर हर घर जल योजना के तहत पाइपलाइन डाली गई थी और सभी कनेक्शन भी कर दिए गए हैं। उनकी ओर से निर्माण कार्य पूर्ण है, अब जल आपूर्ति की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत की है। इसके लिए हर पंचायत में “जल एवं स्वच्छता समिति” गठित की गई है, जो पेयजल आपूर्ति की निगरानी करती है।

वहीं ग्राम विकास अधिकारी रणवीर सिंह ने स्पष्ट किया कि पेयजल आपूर्ति का कार्य ग्राम पंचायत के अधिकार क्षेत्र में नहीं आता, यह कार्य पीएचईडी विभाग के अधीन है। उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग को जानकारी दी गई है और समस्या के समाधान के लिए आगे की कार्रवाई की जा रही है।विरोध प्रदर्शन में ग्रामीण रामसिंह, श्रीराम, पन्नाराम, महावीर, ओमप्रकाश, राहुल, अंकित, मोहित, शारदा देवी, शीला देवी, कमला देवी, सुनीता देवी, सजना देवी, संतोष देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। सभी ने एक स्वर में पेयजल आपूर्ति जल्द शुरू करने की मांग की और प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की अपील की।

Related Articles