फतेहपुर हाईवे पर एक्सीडेंट में तीन घायल:गाय सामने आने से बेकाबू हुई स्कूटी,एक को किया सीकर रेफर
फतेहपुर हाईवे पर एक्सीडेंट में तीन घायल:गाय सामने आने से बेकाबू हुई स्कूटी,एक को किया सीकर रेफर
फतेहपुर : फतेहपुर-चूरू हाईवे पर सोमवार सुबह एक स्कूटी एक्सीडेंट में तीन लोग घायल हो गए। हादसा सुबह करीब 9:30 बजे हुआ, जिसमें एक घायल को प्राथमिक उपचार के बाद सीकर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार रामगढ़ निवासी फारूक अहमद (55), अलीशा (15) और हिबा (18) फतेहपुर में अपने रिश्तेदारों की शादी से वापस रामगढ़ लौट रहे थे।
फतेहपुर-रामगढ़ के बीच फदनपुर गाव के स्टैंड के पास हाईवे पर अचानक गाय सामने आ गई, जिससे स्कूटी का संतुलन बिगड़ गया और तीनों सड़क पर गिर गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को निजी वाहन से कस्बे के राजकीय धानुका उप जिला चिकित्सालय के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। वहां तीनों को प्राथमिक उपचार दिया गया। फारूक अहमद को हेड इंजरी होने के कारण जिला अस्पताल सीकर रेफर कर दिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2034229


