[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में शादी के बंधन में बंधे 16 जोड़े:सामूहिक विवाह सम्मेलन में पहुंचे संत,रक्तदान शिविर में 30 लोगों ने ब्लड डोनेट किया

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में शादी के बंधन में बंधे 16 जोड़े:सामूहिक विवाह सम्मेलन में पहुंचे संत,रक्तदान शिविर में 30 लोगों ने ब्लड डोनेट किया

सीकर में शादी के बंधन में बंधे 16 जोड़े:सामूहिक विवाह सम्मेलन में पहुंचे संत,रक्तदान शिविर में 30 लोगों ने ब्लड डोनेट किया

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

सीकर : सीकर में मानव जन सेवा संस्थान द्वारा आयोजित सर्व समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन में 16 जोड़ों ने विवाह बंधन में बंधकर एक-दूसरे का साथ निभाने का वचन लिया। सुजानगढ़ के महंत केशवदास महाराज के सान्निध्य में कार्यक्रम शुरू हुआ, जिसमें सामूहिक बारात निकाली गई। सर्व समाज के सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में 16 दूल्हों ने 16 दुल्हनों को वरमाला पहनाई और जीवनसाथी बनने का संकल्प लिया।

महंत केशवदास और कमलदास महाराज ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। इसके बाद सामूहिक फेरे हुए और शादी की रस्में पूरी की गईं। मानव जन सेवा संस्थान के पदाधिकारियों ने वर-वधू को उपहार भेंट किए। अध्यक्ष धर्मेंद्र भूकल ने बताया कि सांगलिया धूणी के पीठाधीश्वर ओमदास महाराज के मार्गदर्शन में यह विवाह सम्मेलन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस दौरान रक्तदान शिविर भी आयोजित किया गया, जिसमें 30 युवक-युवतियों ने रक्तदान किया।

सीकर में अयोजित सर्व समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन में मौजूद महिलाएं।
सीकर में अयोजित सर्व समाज के सामूहिक विवाह सम्मेलन में मौजूद महिलाएं।

सम्मेलन में महंत प्रकाशदास महाराज, खाजूवाला विधायक विश्वनाथ मेघवाल, रिटायर्ड सीई रामेश्वर लाल कल्याण, धोद कांग्रेस प्रत्याशी जगदीश दानोदिया, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनीता गठाला, प्रियंका कुमावत, पायल, कविता चौधरी, कमला प्रजापत, कल्पना गर्वा, ममता गर्वा सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन पवन चलावरिया ने किया।

Related Articles