[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

दलितों की आवाज़ को सशक्त करेगा नया मंच


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

दलितों की आवाज़ को सशक्त करेगा नया मंच

दलित शोषण मुक्ति मंच के जिला संयोजक मंडल का गठन

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : दलित शोषण मुक्ति मंच की जिला स्तरीय बैठक शिक्षक भवन झुंझुनूं में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता गोविंदराम जैदिया ने की। कार्यक्रम में दलित समाज की वर्तमान परिस्थितियों, सामाजिक न्याय और संगठनात्मक विस्तार पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में एडवोकेट फूलचंद बर्बर ने कहा कि दलित शोषण मुक्ति मंच ऐसा संगठन है जो दलित समाज के राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में काम करेगा। केवल “दलित” शब्द बोलने से एकता नहीं बनेगी – लोगों की भावनाओं को समझकर, उनकी समस्याओं को हल करने और नीतिगत स्तर पर प्रयास करने से ही जुड़ाव संभव है। मंच समाज कल्याण विभाग और अन्य सरकारी योजनाओं से जुड़े मुद्दों को चिन्हित कर दलित वर्ग के हित में संघर्ष करेगा।

प्रभुराम नारनौलिया ने कहा कि दलितों पर अत्याचार आज भी गंभीर समस्या है, जो सामाजिक बहिष्कार, हिंसा और आर्थिक असमानता के रूप में सामने आती है। इसके समाधान के लिए सामाजिक जागरूकता और ठोस सुधार आवश्यक हैं, जिनके लिए यह मंच महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

बैठक में निर्णय लिया गया कि जनवरी 2026 में दलित शोषण मुक्ति मंच का जिला सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें जिलेभर के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

बैठक के अंत में जिला संयोजक मंडल का गठन किया गया। सचिन चोपड़ा को जिला संयोजक, जबकि राजेश आलडिया और अजीत धनुरी को जिला सह-संयोजक नियुक्त किया गया।

कार्यक्रम में फूलचंद बर्बर, राजेश बिजारणिया, धन्नाराम सैनी, सुमेर बुडानिया, प्रभुराम नारनौलिया, महिपाल पूनिया, पंकज गुर्जर, निकिता शर्मा, गोविंदराम जैदिया, पूजा नायक, योगेश कटारिया, अजीत धनुरी सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker