[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डॉ. वीरपाल सिंह ने रोजगार प्लेटफॉर्म को दिए 11 लाख:राजपूत समाज के दीपावली स्नेह मिलन में की घोषणा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

डॉ. वीरपाल सिंह ने रोजगार प्लेटफॉर्म को दिए 11 लाख:राजपूत समाज के दीपावली स्नेह मिलन में की घोषणा

डॉ. वीरपाल सिंह ने रोजगार प्लेटफॉर्म को दिए 11 लाख:राजपूत समाज के दीपावली स्नेह मिलन में की घोषणा

नवलगढ़ : नवलगढ़ के सुरजनपुरा में राजपूत समाज सेवा समिति द्वारा दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर शिक्षा और रोजगार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। कार्यक्रम में टैगोर शिक्षण संस्थान गुढ़ा के निदेशक डॉ. वीरपाल सिंह ने समाज के बच्चों के लिए जिला स्तर पर रोजगार संबंधी प्लेटफॉर्म तैयार करने की घोषणा की और इसके लिए अपनी ओर से ग्यारह लाख रुपये देने की पहल की।

डॉ. वीरपाल सिंह ने समाज के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में इस पहल को महत्वपूर्ण बताया। कार्यक्रम में डॉ. वीरपाल सिंह के अलावा दीप सिंह गोठड़ा, विक्रम सिंह मझाऊ, नरपत सिंह देवगांव, डॉ. दीपेंद्र सिंह जाखल, मोना राठौर गोठड़ा, सुमन कंवर भोजनगर और पल्लवी कंवर भोजनगर सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने अपने विचार प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम का स्वागत भाषण सुमेर सिंह सुरजनपुरा ने दिया। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में सफल सामाजिक प्रतिभाओं को भी सम्मानित किया गया। क्षत्रिय युवक संघ के जुगराज सिंह जुलियासर भी कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन रघुवीर सिंह बारवा ने किया।

इस स्नेह मिलन कार्यक्रम में नवलगढ़ क्षेत्र के लगभग 21 गांवों से आए समाज के 400 से ज्यादा लोग उपस्थित रहे। इनमें विभिन्न गांवों के प्रमुख प्रतिनिधि और समाज के वरिष्ठ सदस्य शामिल थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker