खेतड़ी पुलिस ने साइबर अपराध में एक युवक को पकड़ा:बैंक खाता किराए पर दिया, पुलिस ने चलाया अभियान
खेतड़ी पुलिस ने साइबर अपराध में एक युवक को पकड़ा:बैंक खाता किराए पर दिया, पुलिस ने चलाया अभियान
खेतड़ी : खेतड़ी पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गुरुवार को एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक पर अपना बैंक खाता साइबर अपराधियों को किराए पर देने का आरोप है। थानाधिकारी कैलाश चंद ने बताया-साइबर पुलिस पोर्टल के माध्यम से विभिन्न बैंक शाखाओं द्वारा जारी संदिग्ध बैंक खातों की सूची प्राप्त हुई थी। इन बैंक खातों के संबंध में राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर कई शिकायतें दर्ज थीं।
पुलिस ने अभियान चलाकर संदिग्ध खाताधारकों की बैंक से जानकारी जुटाई। इसी क्रम में लोयल निवासी विजय कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में सामने आया कि उसने अपना बैंक खाता साइबर अपराधियों को किराए पर दिया था, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
थानाधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान संदिग्ध गतिविधियों में शामिल पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में थानाधिकारी कैलाश चंद के साथ कांस्टेबल अनिल कुमार, गौतम और रामअवतार शामिल थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2034229


