तारानगर में जुआ खेलते दो गिरफ्तार:नकद और ताश के पत्ते जब्त, पुलिस ने मारी थी रेड
तारानगर में जुआ खेलते दो गिरफ्तार:नकद और ताश के पत्ते जब्त, पुलिस ने मारी थी रेड
तारानगर : तारानगर पुलिस ने मुख्य बाजार स्थित गढ़ चौराहे के पास से दो व्यक्तियों को ताश के पत्तों पर जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस को मिली सूचना के आधार पर की गई। थाना अधिकारी सतवीर मीणा ने बताया कि टीम को गढ़ चौराहे के पास लाइट के नीचे जुआ खेलने की सूचना मिली थी। इस सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान तारानगर निवासी तोफिक और रामकुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से 3,200 रुपए नकद और ताश के पत्ते जब्त किए हैं। दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2033687


