[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

दहेज प्रथा को रोकने के लिए की अनूठी पहल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

दहेज प्रथा को रोकने के लिए की अनूठी पहल

दोनों फैमिली ने 1 रुपया और नारियल के साथ शादी कर तथा बारात में महिला एवं पुरूषों सहित मात्र 25 व्यक्तियों ने शिरकत कर अनूठी व अनुकरणीय मिसाल पेश की है।चूरू तेली समाज की पहली शादी जो बिना दहेज़ , बिना डीजे, बैंड बाज के सम्पन्न हुई

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय पर ‌ तेली समाज की ओर से अनूठी पहल की गई चूरू निवासी सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में हमेशा अगृणी भूमिका निभाने वाले कौम तेलियान के पूर्व सदर मरहूम लाल मोहम्मद ठेकेदार के पोते रियाजुद्दीन गौरी के पुत्र एजाज अहमद की शादी चूरू निवासी समाजसेवी मरहूम कुरडा चौहान की पौत्री तथा महबूब चौहान की पुत्री आफरीन के साथ सम्पन्न हुई, शादी में दहेज का लेन देन ना कर 1 रुपए व नारियल लेकर शादी कर अनूठी मिसाल पेश की गई तथा बारात में महिला एवं पुरूषों सहित मात्र 25 व्यक्तियों ने शिरकत की ओर ‌ बारात दिन में मंडप में पहुंची और खाने से पहले निकाह की रस्म अदा हुई ‌ बैंड, बाजा, डीजे, सभी पर रोक रही,‌ बड़ी ही सादगी के साथ मुस्लिम तैली समाज में हुई इस शादी के माध्यम से समाज के लिए एक अनूठा उदाहरण एवं अनुठी व अनुकरणीय मिशाल पेश की है।

इस शादी से पूर्व भी कौम तेलियान के पूर्व सदर मरहूम लाल मोहम्मद ठेकेदार के पौते फय्याज गौरी की शादी में मात्र एक रूपया व नारियल में शादी कर समाज के समक्ष एक अनुठी मिशाल पेश की थी इसी का समाज के अन्य लोगों द्वारा अनुसरण करना एक अच्छी पहल की जा रही है जिसका समाज के लोगों के द्वारा भी सराहना की जा रही है। दोनों परिवारों ने मिलकर दहेज लेन- देन के कार्य एवं रीति को वर्जित करते हुए समाज को एक नई दिशा दी।

डॉक्टर साजिद चौहान ने कहा कि समाज में अनेकों कुरीतियों को जड़ से खत्म करने की आवश्यकता है, उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों के इस प्रयास से समाज में जागृति आएगी, उन्होंने सभी से इस सकारात्मक सोच को अपनाने का आह्वान किया। समाज के लोगों ने भी कहा कि समाजिक कुरीतियों के कारण हम गलत दिशा में जा रहा है, हमें कुरीतियों को मिटाने का प्रयास किया जाना चाहिए उन्होंने कहा कि वे समाज व रिश्तेदारों को भी दहेज प्रथा समाप्त करने के लिए प्रेरित करेंगे। परिवार के सलीम गोरी ने सभी ‌ मेहमानों का स्वागत किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad