[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डॉ. अंबेडकर नव युवक मंडल समसपुर की बैठक – प्रतियोगी युवाओं को हर संभव मदद का भरोसा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

डॉ. अंबेडकर नव युवक मंडल समसपुर की बैठक – प्रतियोगी युवाओं को हर संभव मदद का भरोसा

डॉ. अंबेडकर नव युवक मंडल समसपुर की बैठक - प्रतियोगी युवाओं को हर संभव मदद का भरोसा

समसपुर : डॉ. अंबेडकर नव युवक मंडल समसपुर की बैठक पंचशील फार्म हाउस पर प्रिंसिपल दयानंद आलडिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं को हर संभव मदद दी जाएगी – जिसमें अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराना, आर्थिक सहायता, काउंसलिंग और प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान शामिल है।

मंडल ने तय किया कि अक्टूबर 2025 से प्रत्येक सरकारी कर्मचारी हर महीने 100 रुपये सहयोग राशि कोष अधिकारी अरुण काजला के पास जमा करेगा। यह राशि युवाओं के कल्याण व मोहल्ले के विकास में खर्च होगी। उपाध्यक्ष विक्रम आलडिया ने बताया कि उनकी लाइब्रेरी में प्रतियोगी छात्राओं के लिए निःशुल्क अध्ययन व्यवस्था रहेगी। बैठक में तीन महीने में एक बार त्रैमासिक बैठक आयोजित करने का भी निर्णय हुआ।

मंडल अध्यक्ष आर.के. काजला ने युवाओं से मोबाइल उपयोग कम करने और पढ़ाई पर ध्यान देने की अपील की, वहीं प्रमोद आलडिया ने खेलकूद के महत्व पर जोर दिया। बी.एल. बौद्ध ने नशे से दूर रहने और मोहल्ले में एकता बनाए रखने की बात कही। बैठक के अंत में ग्रुप अनुशासन और व्हाट्सएप ग्रुप पर वीडियो पोस्टिंग को सीमित करने पर सहमति बनी। सभी सदस्यों की उपस्थिति में सामूहिक फोटो के साथ बैठक का समापन हुआ।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad