[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सर्व समाज के युवाओं ने की सामूहिक सगाई, अंगूठी पहनाई:परिचय सम्मेलन से फिजूलखर्ची रोकने का संदेश, 26 अक्टूबर को होगा सामूहिक विवाह कार्यक्रम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सर्व समाज के युवाओं ने की सामूहिक सगाई, अंगूठी पहनाई:परिचय सम्मेलन से फिजूलखर्ची रोकने का संदेश, 26 अक्टूबर को होगा सामूहिक विवाह कार्यक्रम

सर्व समाज के युवाओं ने की सामूहिक सगाई, अंगूठी पहनाई:परिचय सम्मेलन से फिजूलखर्ची रोकने का संदेश, 26 अक्टूबर को होगा सामूहिक विवाह कार्यक्रम

सीकर : सीकर में मानव जन सेवा संस्थान की ओर से 26 अक्टूबर को सर्व समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन किया जाएगा। इससे पहले रविवार को बद्री विहार में परिचय सम्मेलन व सामूहिक सगाई समारोह हुआ। कार्यक्रम में सामूहिक रूप से जोड़ों का परिचय करवाया गया। इसके बाद सगाई की रस्म की गई। इस अवसर पर समिति की ओर से जोड़ों को कपड़े, पोशाक व शगुन के तौर पर ₹101 भेंट किए गए। दुल्हन को बेस, दूल्हे को सूट, साफा, शेरवानी दी गई।

आजकल शादियों के फंक्शन में बढ़ रही फिजूलखर्ची

संस्थान के अध्यक्ष धर्मेंद्र भूकल ने बताया कि परिचय और सगाई कार्यक्रम के बाद 26 अक्टूबर को सांगलिया धूणी के पीठाधीश्वर ओमदास महाराज के सान्निध्य में 15 जोड़ों का विवाह सम्मेलन होगा। परिचय सम्मेलन में पहुंचे महंत प्रकाशदास महाराज ने कहा कि आजकल शादियों के फंक्शन के जरिए फिजूलखर्ची बढ़ने लगी है। इससे समाज के वर्गों में कंपीटीशन और शर्मिंदगी बढ़ती है।

सभी समाज के वर्गों को समान रखने के उद्देश्य से सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन 26 अक्टूबर को किया जाएगा। परिचय सम्मेलन में विवाह समिति के अध्यक्ष रामेश्वर कल्याण, फकीर चंद दानोदिया, पूर्व सरपंच बनवारी लाल रघुनाथगढ़, जगदीश दानोदिया, गंगाधर कल्याण रामपुरा, प्रियंका पिपराली, सोहन लाल तानण, परसराम दानोदिया, राजेंद्र राठी गिरधरपुरा सहित सभी जोड़ों के परिवारजन मौजूद रहे। मंच संचालन कवि प्रभुदयाल वर्मा ने किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin