[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

संगीत संगम ने सुरों के जादूगर किशोर दा को दी श्रद्धांजलि


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

संगीत संगम ने सुरों के जादूगर किशोर दा को दी श्रद्धांजलि

संगीत संगम ने सुरों के जादूगर किशोर दा को दी श्रद्धांजलि

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय पर प्रसिद्ध पार्श्वगायक किशोर कुमार की पुण्यतिथि के अवसर पर संगीत को समर्पित संस्था संगीत संगम की ओर से श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षाविद् के.सी. सोनी ने की, जबकि संचालन संगीत संगम के निदेशक अजय भालेरीवाला ने किया।

कार्यक्रम में कलाकारों ने किशोर दा के लोकप्रिय गीतों को प्रस्तुत कर उन्हें याद किया। अजय भालेरीवाला ने “पग घुंघरू बांध मीरा नाची थी”, के.सी. सोनी ने “जीवन से भरी तेरी आंखें”, राजकुमार शर्मा ने “जिधर देखूं तेरी तस्वीर”, जगदीश खेड़िवाल ने “फूलों का तारों का”, राजीव बुटोलिया ने “हमें तुमसे प्यार कितना”, विजयकांत शर्मा ने “मेरा जीवन कोरा कागज़”, सुलोचना पटेल ने “पल पल दिल के पास”, रवि दाधीच ने “रिमझिम गिरे सावन” तथा दीपक बीका ने “छूकर मेरे मन को” गीत गाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस अवसर पर अजय भालेरीवाला ने कहा कि किशोर दा एक नैसर्गिक प्रतिभा के धनी थे, उनकी खनकदार आवाज आज भी हर संगीत प्रेमी के दिल में गूंजती है। कार्यक्रम का समापन सामूहिक गीत “प्यार हमें किस मोड़ पर ले आया” के साथ हुआ।

Related Articles