[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मानोता जाटान के डॉ. अनुराग ढाका ने जीता मिस्टर स्टाइल आइकॉन अवॉर्ड: मिस्टर राजस्थान 2025 प्रतियोगिता में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

मानोता जाटान के डॉ. अनुराग ढाका ने जीता मिस्टर स्टाइल आइकॉन अवॉर्ड: मिस्टर राजस्थान 2025 प्रतियोगिता में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

मानोता जाटान के डॉ. अनुराग ढाका ने जीता मिस्टर स्टाइल आइकॉन अवॉर्ड: मिस्टर राजस्थान 2025 प्रतियोगिता में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : विजेन्द्र शर्मा

खेतड़ी : मानोता जाटान गांव निवासी डॉ. अनुराग ढाका ने मिस्टर राजस्थान 2025 प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। जयपुर में आयोजित ग्रैंड फिनाले में उन्होंने अपनी शानदार प्रस्तुति से निर्णायकों को प्रभावित किया और मिस्टर स्टाइल आइकॉन 2025 का अवॉर्ड अपने नाम किया।यह प्रतियोगिता ट्रेंड इंटरनेशनल द्वारा आयोजित की गई थी। राज्यभर से आए प्रतिभागियों के बीच डॉ. अनुराग ढाका ने अपने आत्मविश्वास, व्यक्तित्व और कला के दम पर एक विशेष पहचान बनाई। मंच पर उनकी प्रस्तुति ने निर्णायक मंडल के साथ-साथ दर्शकों का भी दिल जीता।डॉ. अनुराग ढाका ने इस सम्मान को आत्मविश्वास, समर्पण और स्वयं पर विश्वास की जीत बताया। उन्होंने कहा कि यह मंच केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि व्यक्तित्व की अभिव्यक्ति और आत्मनिर्भरता का अवसर भी है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने परिवार और सहयोगियों को दिया।कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने उनके प्रदर्शन को प्रेरणादायक बताते हुए शुभकामनाएं दीं। गांव में इस उपलब्धि को लेकर खुशी की लहर है अनुराग ढाका के दादा चंदगीराम ढाका सहित परिजन और ग्रामीणों ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

Related Articles