जसरापुर सहकारी समिति में तीन साल से किसानों को नहीं मिल रही डीएपी खाद
डीएपी और यूरिया की सप्लाई की मांग को लेकर किसानों ने किया विरोध प्रदर्शन, कहा—जल्द व्यवस्था नहीं हुई तो करेंगे बड़ा आंदोलन
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : विजेन्द्र शर्मा
खेतड़ी : ग्राम सेवा सहकारी समिति जसरापुर में तीन वर्षों से डीएपी खाद नहीं मिलने से नाराज किसानों ने मंगलवार को जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। किसानों ने आरोप लगाया कि सहकारी समिति में पिछले तीन साल से डीएपी की सप्लाई बंद है और इस बार भी न तो डीएपी उपलब्ध है और न ही यूरिया। उन्होंने बताया कि रबी फसल की बुवाई शुरू हो चुकी है, खेत तैयार हैं लेकिन खाद के अभाव में वे भारी संकट का सामना कर रहे हैं।किसान रामेश्वर, बजरंग लाल, रामोतार स्वामी और अन्य किसानों ने कहा कि वे लंबे समय से समिति के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन खाद को लेकर कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई। किसानों ने समिति परिसर में नारेबाजी करते हुए कहा कि यह स्थिति उन्हें बर्बादी की ओर धकेल रही है।
ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम सेवा सहकारी समिति जसरापुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत देवता, तातीजा, खरकड़ा, नंगली सलेदी सिंह, लोयल, चारावास, मानोता जाटान सहित कई इलाकों के किसान खाद संकट से जूझ रहे हैं। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही खाद की उपलब्धता सुनिश्चित नहीं की गई तो वे बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे।समिति के व्यवस्थापक विक्रम सिंह ने बताया कि तीन वर्षों से डीएपी की सप्लाई नहीं आई है। उन्होंने कहा कि पिछली बार फरवरी में केवल एक ट्रक में 700 कट्टे यूरिया प्राप्त हुए थे। वर्तमान सीजन के लिए डिमांड भेजी जा चुकी है और खाद मिलते ही किसानों को सूचना दी जाएगी।
विरोध प्रदर्शन में रामेश्वर, बजरंग लाल सैनी, सुभाष, रवि कुमार, दिनेश चोपड़ा, दलीप, हेतराम, श्रवण कुमार, भोम सिंह, रामोतार स्वामी, वीजेश कुमार, केसर देवी, निजो देवी, कविता सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे। किसानों ने कहा कि यदि समय पर समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन और व्यापक होगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2039915


