[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

किसान गोष्ठी का हुआ आयोजन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

किसान गोष्ठी का हुआ आयोजन

किसान गोष्ठी का हुआ आयोजन

खेतड़ी नगर : राजोता की पंचायत समिति के सभागार कक्ष में रबी मौसम के पूर्व एक दिवसीय किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में खेतड़ी विधान सभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों के किसानों ने भाग लिया। गोष्ठी में कृषि एवं पदेन परियोजना निडेशक (आत्मा) झुंझुनूं ने वर्षा जल संरक्षण उसका कुशलतम उपयोग व खेती में अत्यधिक कीटनाशी व खरपतवार नाशी के उप‌योग से मनुष्य व वातावरण पर पड़ने वाले दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी। उप परियोजना निदशक (आत्मा) प्रमोद कुमार ने डीएपी उर्वरक के विकल्प के रूप में एसएसपीएनपीके का प्रयोग व सन्तु‌लित उर्वरक प्रयोग के बारे में जानकारी दी।

पूर्व कृषि अधिकारी ओमप्रकाश बल्वंदा ने जैविक खेती के बारे में, सहायक कृषि अधिकारी उद्यान – खेतड़ी मुरारीलाल जागिड़ ने उद्यान विभाग की अनुदानित योजनाओं की, पशुपालन विभाग के पशु चिकित्सक डा. योगेश कुमार ने सन्तुलित पशु आहार, पशुओं में लगने वाली बीमारीया व उनकी रोकथाम के बारे में जानकारी दी। सहायक कृषि अधिकारी बनवारी लाल सैनी ने रबी फसलो में दीजोपचार क्रान्तिक अवस्थाओं पर सिचाई खरपतवार नियन्त्रण व रोकथाम के बारे में जानकारी दी। गोष्ठी में प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले महावीर जाट दलेलपुरा, बंशीधर सैनी लालगढ़ को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। डीटीपी कन्वेनर महेंद्र कुमार ने आभार व्यक्त किया।

इस मौके पर कृषि पर्यवेक्षक त्योंदा नीलम कुमारी, धुड़ाराम यादव, गोपालराम, माया कंवर, चोथुराम यादव, रोहिताश कुमार ठाठवाड़ी सहित पंचायत समिति के विभिन्न गांव त्योंदा, टीबा बसई, गोरीर, जसरापुर, चारावास, बीलवा, बाकोटी ताल बबाई, गुणानीची लोयल, मेहाड़ा बड़ाऊ, कालोटा आदि गांवों के कृषको ने भाग लिया

Related Articles