नए आपराधिक कानूनों पर लाइव प्रसारण सुनने आए
नए आपराधिक कानूनों पर लाइव प्रसारण सुनने आए

खेतड़ी नगर : गोठड़ा ग्राम पंचायत कार्यालय में सोमवार को नए आपराधिक कानूनों – भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम पर केंद्रीय गृह मंत्री का सीधा प्रसारण देखा गया। थानाधिकारी राजकुमार के नेतृत्व में ऑन लाइन वीसी प्रसारण में पुलिसकर्मी, सीएलजी सदस्य, पुलिस मित्र, सुरक्षा सखी, सरपंच एवं ग्रामीणों ने भाग लिया। लाइव प्रसारण के दौरान, गृह मंत्री ने नए कानूनों की प्रमुख विशेषताओं, नागरिक अधिकारों की सुरक्षा और न्याय प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के तरीकों पर विस्तार से जानकारी दी। थानाधिकारी राजकुमार ने बताया कि ये नए कानून आम जनता को त्वरित न्याय दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। समाज सेवी बबलू अवाना ने बताया कि ये नए कानून जनता और पुलिस के बीच विश्वास का सेतु बनाएंगे। हर नागरिक को इन कानूनों की जानकारी होना आवश्यक है। इस मौके पर लोयल सरपंच महेंद्र काजला, पूर्व सरपंच मनरूप, एनके कोशिक, नासीर हुसैन, विजयसिंह भड़िया, महिपाल, राजेश, नेमीचंद, मनीष, सुरेश, सरोज, विकास, बेबी कंवर, बबलू यादव आदि ने भाग लिया।