[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पिलानी में त्योहारों पर सुरक्षा व्यवस्था सख्त:बाजारों और मुख्य मार्गों पर पुलिस बल तैनात, व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे थानाधिकारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

पिलानी में त्योहारों पर सुरक्षा व्यवस्था सख्त:बाजारों और मुख्य मार्गों पर पुलिस बल तैनात, व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे थानाधिकारी

पिलानी में त्योहारों पर सुरक्षा व्यवस्था सख्त:बाजारों और मुख्य मार्गों पर पुलिस बल तैनात, व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे थानाधिकारी

पिलानी : पिलानी में आगामी त्योहारों के मद्देनजर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए बाजारों और मुख्य मार्गों पर पुलिस बल तैनात किया गया है। थानाधिकारी रणजीत सिंह सेवदा स्वयं इन व्यवस्थाओं की निगरानी कर रहे हैं। कस्बे के बड़ चौक, निहाली चौक और बस स्टैंड सहित अन्य भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। थानाधिकारी सेवदा लगातार गश्त टीमों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं ताकि शांति व्यवस्था बनी रहे।

त्योहारों के दौरान भीड़ और यातायात को सुचारु रखने के लिए पुलिस ने मुख्य मार्गों पर वाहनों की सघन चेकिंग शुरू की है। वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने की अपील की गई है।

थानाधिकारी रणजीत सिंह सेवदा ने बताया कि दीपावली पर बाजारों में संभावित भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। उन्होंने बाजार में गश्त के दौरान व्यापारियों से बातचीत की और उनसे पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। सेवदा ने व्यापारियों से सतर्क रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने का आग्रह किया। बाजार में सुबह से शाम तक हथियारबंद पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि त्योहारों के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए लगातार निगरानी रखी जाएगी। कस्बेवासियों से शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील भी की गई है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89