[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

धोखाधड़ी, अपहरण-हत्या के प्रयास में चार गिरफ्तार:दूधवाखारा पुलिस ने की कार्रवाई, बोलेरो गाड़ी भी जब्त


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

धोखाधड़ी, अपहरण-हत्या के प्रयास में चार गिरफ्तार:दूधवाखारा पुलिस ने की कार्रवाई, बोलेरो गाड़ी भी जब्त

धोखाधड़ी, अपहरण-हत्या के प्रयास में चार गिरफ्तार:दूधवाखारा पुलिस ने की कार्रवाई, बोलेरो गाड़ी भी जब्त

चूरू : जिले की दूधवाखारा पुलिस ने ईंट भट्टों पर धोखाधड़ी, अपहरण और जान से मारने के प्रयास के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल की गई एक बोलेरो गाड़ी भी जब्त की है।

दूधवाखारा थानाधिकारी हंसराज गुर्जर ने बताया कि 10 अक्टूबर 2025 को गांव बींजावास के विजेंद्र कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। विजेंद्र कुमार का ईंट भट्टा गांव बांगड़वा में है। उन्होंने आरोप लगाया कि गांव खुनखुना के मदनलाल बावरी ने ईंट थपाई के लिए मजदूर लाने के नाम पर उनसे तीन लाख रुपए की धोखाधड़ी की।

जब पीड़ित विजेंद्र कुमार के भाई सुरेश ने आरोपी मदनलाल से इस संबंध में बात की, तो मदनलाल ने अपने साथियों के साथ मिलकर सुरेश का अपहरण कर लिया। आरोपियों ने सुरेश को चलती गाड़ी से एनएच 52 दूधवाखारा के पास फेंक दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थानाधिकारी हंसराज गुर्जर ने जांच शुरू की। दूधवाखारा पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 11 अक्टूबर को मुख्य आरोपी मदनलाल बावरी और उसके साथी मुकेश कुमार, रामेश्वरलाल तथा राधेश्याम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपियों ने पहले भी विभिन्न ईंट उद्योगों से मजदूरों के नाम पर धोखाधड़ी की है। पुलिस फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों से मामले के संबंध में विस्तृत पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin