[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रतनगढ़ में विश्व बालिका दिवस पर ‘प्रतिभा उत्सव’:सर्व ब्राह्मण बालिकाओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्साह से लिया भाग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़रतनगढ़राजस्थानराज्य

रतनगढ़ में विश्व बालिका दिवस पर ‘प्रतिभा उत्सव’:सर्व ब्राह्मण बालिकाओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्साह से लिया भाग

रतनगढ़ में विश्व बालिका दिवस पर 'प्रतिभा उत्सव':सर्व ब्राह्मण बालिकाओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्साह से लिया भाग

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

रतनगढ़ : रतनगढ़ में गौड़ ब्राह्मण सेवा समिति के महिला मंडल द्वारा विश्व बालिका दिवस के उपलक्ष्य में ‘प्रतिभा उत्सव’ का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम रविवार को परशुराम अतिथि भवन, सूर्य सिनेमा हॉल के पास स्थित भवन में सर्व ब्राह्मण बालिकाओं के लिए आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान परशुराम के जयकारे के साथ किया गया।

इस उत्सव में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। शतरंज प्रतियोगिता में परिणीता दत्ता ने प्रथम और सौम्या धरेन्द्र ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता में साक्षी भारद्वाज प्रथम, निहारिका उपाध्यक्ष द्वितीय और पूनम शर्मा तृतीय रहीं। गीता श्लोक में हिमिका नौहाल प्रथम, खुशहाली शर्मा द्वितीय और हिमाक्षी शर्मा तृतीय स्थान पर रहीं।

क्विज प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में चंचल चौमाल प्रथम और साक्षी भारद्वाज द्वितीय रहीं, जबकि जूनियर वर्ग में मिहिका शर्मा प्रथम और हिमाक्षी शर्मा द्वितीय रहीं। राजस्थानी वेशभूषा प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में कार्वी और गरिमा शर्मा ने प्रथम तथा दृष्टि शर्मा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में पूर्वी महर्षि प्रथम, साक्षी शर्मा द्वितीय और तनिष्का चोमल तृतीय रहीं। आशु भाषण प्रतियोगिता में सलोनी शर्मा प्रथम, निकिता द्वितीय और जाह्नवी शर्मा तृतीय स्थान पर रहीं।

समिति अध्यक्ष जयप्रकाश ताम्रायत ने बताया कि समिति द्वारा समय-समय पर सामाजिक, शैक्षिक और सह-शैक्षिक कार्यक्रम आयोजित किए जाने चाहिए, जिससे भारतीय संस्कृति की परंपरा की झलक देखने को मिले। महिला मंडल अध्यक्ष यशोदा शर्मा ने जानकारी दी कि इस कार्यक्रम में सर्व ब्राह्मण समाज की बालिकाओं ने सक्रिय रूप से हिस्सा लिया। उन्होंने अभिभावकों के भरपूर सहयोग की भी सराहना की।

आयुर्वेद चिकित्सक लीलाधर लाटा ने कहा कि महिला एवं बालिका उत्थान के लिए सरकार भी प्रतिबद्ध है। उन्होंने बालिका दिवस पर सर्व ब्राह्मण बालिकाओं के लिए प्रतिभा उत्सव के आयोजन को सामाजिक जागरूकता और विकास के नए आयाम स्थापित करने वाला बताया। युवक संघ अध्यक्ष धीरेन्द्र शर्मा ने सभी आगंतुकों और कार्यक्रम में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वालों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का सफल संचालन संयोजक रवि प्रकाश शर्मा ने किया।

Related Articles