[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अवैध शराब के साथ एक युवक गिरफ्तार:पिलानी पुलिस ने 94 पव्वे देसी शराब जब्त की, प्रकरण दर्ज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

अवैध शराब के साथ एक युवक गिरफ्तार:पिलानी पुलिस ने 94 पव्वे देसी शराब जब्त की, प्रकरण दर्ज

अवैध शराब के साथ एक युवक गिरफ्तार:पिलानी पुलिस ने 94 पव्वे देसी शराब जब्त की, प्रकरण दर्ज

पिलानी : झुंझुनू जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पिलानी पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 94 पव्वे अवैध देसी शराब जब्त की गई है। यह कार्रवाई पीपली गांव में दोबड़ा बाईपास पर की गई। थानाधिकारी रणजीत सिंह सेवदा ने बताया कि एएसआई सत्यवीर सिंह पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि दोबड़ा बाईपास पर एक व्यक्ति की गतिविधियां संदिग्ध हैं। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो आरोपी उन्हें देखकर घबरा गया और भागने का प्रयास किया।

पुलिस ने आरोपी को पकड़कर पूछताछ की। उसने अपनी पहचान सुभाष चंद्र मेघवाल (37 वर्ष) पुत्र मेहताब, निवासी लीखवा, पुलिस थाना पिलानी, जिला झुंझुनू के रूप में बताई। पुलिस टीम ने आरोपी के पास से 94 पव्वे देसी शराब जब्त की, जिन्हें वह बेचने की फिराक में था। पुलिस ने इस संबंध में प्रकरण दर्ज कर आरोपी सुभाष चंद्र को गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin