[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रामनगर गांव में 3 लाख की लागत से होंगे विकासकार्य:खेतड़ी विधायक ने दी स्वीकृति, ग्रामीणों ने दिया था ज्ञापन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

रामनगर गांव में 3 लाख की लागत से होंगे विकासकार्य:खेतड़ी विधायक ने दी स्वीकृति, ग्रामीणों ने दिया था ज्ञापन

रामनगर गांव में 3 लाख की लागत से होंगे विकासकार्य:खेतड़ी विधायक ने दी स्वीकृति, ग्रामीणों ने दिया था ज्ञापन

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के रामनगर गांव के ग्रामीणों ने विकास कार्यों को लेकर विधायक इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर को एक ज्ञापन सौंपा है। इस दौरान विधायक ने 3 लाख रुपए के कार्यों को स्वीकृति प्रदान की। ग्रामीणों द्वारा दिए गए ज्ञापन में बताया गया कि गांव की श्मशान भूमि को विकसित करने और वहां टीन शेड लगवाने की आवश्यकता है। विधायक इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर ने आमजन की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए ये स्वीकृति जारी की।

3 करोड़ रुपए से बनाया 33 केवी जीएसएस

विधायक इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर ने ये भी बताया- बडाऊ, रसूलपुर, रामनगर सहित अन्य गांवों में बिजली की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए 3 करोड़ रुपए की लागत से बने 33 केवी जीएसएस का शुभारंभ किया गया है। इससे इन गांवों के लोगों को बिजली कटौती की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।

खेतड़ी क्षेत्र में सबसे ज्यादा सड़कों का निर्माण

उन्होंने कहा कि खेतड़ी क्षेत्र में सबसे ज्यादा सड़कों का निर्माण करवाया जा रहा है, जिससे गांवों की में एक-दूसरे से कनेक्टिविटी बढ़ेगी और आमजन को क्षतिग्रस्त सड़कों से निजात मिलेगी। विधायक गुर्जर ने बताया कि बडाऊ ग्राम पंचायत में लगभग 10 करोड़ रुपए के काम स्वीकृत किए गए थे, जिनमें से अधिकांश विकास कार्य प्रगति पर हैं। रामनगर में विकास कार्यों की स्वीकृति देने पर ग्रामीणों ने विधायक का आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि इन विकास कार्यों का निर्माण जल्द ही शुरू करवाया जाएगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin