[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मुख्यमंत्री की सभा को लेकर भाजपा की जिलास्तरीय बैठक संपन्न


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

मुख्यमंत्री की सभा को लेकर भाजपा की जिलास्तरीय बैठक संपन्न

मुख्यमंत्री सभा को लेकर प्रदेश उपाध्यक्ष दाधीच ने दी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : आगामी 11 अक्टूबर को मंड्रेला में आयोजित होने वाली मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सभा को लेकर स्थानीय सर्किट हाऊस में भाजपा की जिलास्तरीय बैठक भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच के मुख्य आतिथ्य एवं भाजपा ज़िलाध्यक्ष हर्षिनी कुलहरी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक को विश्वकर्मा आयोग के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, प्रदेश महामंत्री संतोष अहलावत, प्रदेश मंत्री विजेंद्र पूनिया ने भी संबोधित किया। मुकेश दाधीच ने बैठक में उपस्थित जन प्रतिनिधियों, भाजपा जिला पदाधिकारियों एव मण्डल अध्यक्षों को सभा को लेकर ज़िम्मेदारियाँ सौंपते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पहले फेज में झुंझुनूं जिले की पेयजल आपूर्ति व सिंचाई जल की समस्या को दूर करने का निर्णय लिया है और उस दिशा में लगातार कार्य प्रगति पर है । कुम्भाराम जल परियोजना का लाभ जिले की तीन विधानसभाओं को मिलेगा जिससे पिलानी, सूरजगढ़, उदयपुरवाटी के साथ झुंझुनूं विधानसभा के कुछ क्षेत्रों में भी पानी आएगा। दाधीच ने बताया कि कुल 129 गाँवों को इस जल परियोजना से जोड़ा जाएगा। 11 अक्टूबर को पिलानी विधानसभा के मंड्रेला कस्बे को पेयजल का बड़ा उपहार भजनलाल शर्मा द्वारा दिया जाएगा ।

बैठक में पूर्व सांसद नरेंद्र कुमार, पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी, सुभाष पूनिया, रणवीर सिंह गुढ़ा, वीरेंद्र प्रताप सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विकास शर्मा लोटिया, पूर्व जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया, सुभाष शर्मा, जिला महामंत्री राजेश दहिया, सरजीत चौधरी, योगेन्द्र मिश्रा, विश्वंभर पूनिया, जिला उपाध्यक्ष प्यारेलाल ढुकिया, नगर मण्डल अध्यक्ष एव जिला प्रवक्ता कमल कान्त शर्मा, जिला उपाध्यक्ष रामनिरंजन पुरोहित, सुशीला सिगड़ा, शेर सिंह निर्बाण, सुनील लांबा, जिला मंत्री महावीर सिंह ढाका, सुनीता स्वामी, रिशाल कंवर, सोशियल मीडिया जिला संयोजक चंद्र प्रकाश शुक्ला, आईटी जिला संयोजक सौरभ सोनी, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र भाटिया, बगड़ मण्डल अध्यक्ष सुदर्शन चौमाल, मँडरेला मण्डल अध्यक्ष ओमप्रकाश सोनी, नरेश शर्मा, अमित व्यास, अजय पुनिया, होशियार शर्मा, अजय चाहर सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे ।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin