[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रींगस में बंद पड़े मकान से ज्वेलरी, 80 हजार चोरी:दिनदहाड़े चोरों ने की लूट, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरींगससीकर

रींगस में बंद पड़े मकान से ज्वेलरी, 80 हजार चोरी:दिनदहाड़े चोरों ने की लूट, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

रींगस में बंद पड़े मकान से ज्वेलरी, 80 हजार चोरी:दिनदहाड़े चोरों ने की लूट, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

रींगस : रींगस नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 25 में जैतूसर सड़क पर स्थित बाजिया वाली ढाणी में एक बंद पड़े मकान से चोरों ने सोने-चांदी के आभूषण और 80 हजार रुपए नकद चोरी कर लिए। पीड़ित मकान मालिक ने मंगलवार शाम को पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

पुलिस ने बताया- वीरेंद्र कुमार कुमावत ने दर्ज कराई गई शिकायत में बताया कि वो सुबह अपनी मोबाइल की दुकान पर गए थे और उनकी पत्नी जैतपुरा गई हुई थीं। शाम को जब वीरेंद्र अपनी दुकान से घर लौटे तो मकान के ताले टूटे हुए मिले। घर के अंदर जाने पर कमरे और अलमारियों के ताले भी टूटे हुए पाए गए और सारा सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने एक अलमारी का ताला नहीं टूटने पर उसके गेट को ही किसी मोटी लोहे की रॉड से तोड़ दिया था।

जांच करने पर अलमारी में रखे सोने का मंगलसूत्र, सोने के झुमके, एक सोने की अंगूठी, सोने की चेन, चांदी की पायजेब, चांदी के सिक्के, तीन हाथ की घड़ियां और 80 हजार रुपए नकद गायब मिले। पुलिस ने पीड़ित की लिखित रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62