[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना जिला, सीकर संभाग बहाली की मांग:अभिभाषक संघ ने दिया धरना, बोले-मांगे माने जाने तक जारी रहेगा धरना


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

नीमकाथाना जिला, सीकर संभाग बहाली की मांग:अभिभाषक संघ ने दिया धरना, बोले-मांगे माने जाने तक जारी रहेगा धरना

नीमकाथाना जिला, सीकर संभाग बहाली की मांग:अभिभाषक संघ ने दिया धरना, बोले-मांगे माने जाने तक जारी रहेगा धरना

नीमकाथाना : नीमकाथाना के अभिभाषक संघ ने शुक्रवार को नीमकाथाना जिला और सीकर संभाग को बहाल करने की मांग को लेकर न्यायिक कार्यों का बहिष्कार किया। वकीलों ने उपखंड अधिकारी (एसडीएम) कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। बार संघ अध्यक्ष सत्यनारायण यादव ने बताया कि राज्य सरकार ने 28 दिसंबर को जिला और संभाग को समाप्त करने का आदेश जारी किया था। इसके बाद से ही अभिभाषक संघ इस फैसले के विरोध में आंदोलन कर रहा है। उनकी मांग है कि सरकार जनभावनाओं का सम्मान करते हुए जिला और संभाग को पुनः बहाल करे।

अभिभाषक संघ ने घोषणा की है कि वे हर महीने की 1 और 16 तारीख को न्यायिक कार्यों का पूर्ण बहिष्कार कर प्रदर्शन करते हैं। 1 अक्टूबर को न्यायालय का अवकाश होने के कारण यह धरना शुक्रवार को आयोजित किया गया। संघ ने स्पष्ट किया है कि यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जातीं। इस मामले को उच्च न्यायालय में भी चुनौती दी गई है। अध्यक्ष सत्यनारायण यादव ने यह भी बताया कि वकील आगे की रणनीति बना रहे हैं और जल्द ही एक बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin