[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कांग्रेस कार्यालय में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

कांग्रेस कार्यालय में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई

कांग्रेस कार्यालय में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : मान नगर स्थित कांग्रेस कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर गिडानिया ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुमेर सिंह महला ने गांधी जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने अहिंसा के मार्ग पर चलकर देश को आजादी दिलाई।

पूर्व पार्षद प्रदीप कुमार सैनी ने अपने संबोधन में बताया कि गांधी जी और शास्त्री जी ने स्वतंत्रता संग्राम और आज़ादी के बाद देश के नवनिर्माण में अहम भूमिका निभाई। गांधी जी ने हमें सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम में गिडानिया ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुमेर सिंह महला, झुंझुनूं ब्लॉक कांग्रेस अजमत अली, पूर्व उपसभापति राकेश झांझड़िया, पूर्व पार्षद प्रदीप कुमार सैनी, ताराचंद सैनी मंडल अध्यक्ष, मुमताज अली, राकेश राहड, विजयसिंह लाखलाण, इलियास, उम्मेद खांन, महमूद सैयद, तौफिक रहमानी, डॉ. युसुफ, कैलाश कुमावत, आस्किन सेवादल, नवीन कुमार, रियाज चायल, सद्दरूदिन ठेकेदार, विक्की, राजकुमार डिग्रवाल, शाकिर खोखर, अयूब कबाड़ी, इरफान, मनोज सैनी सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles