आवाम ग्रुप ने नेहरा पहाड़ की चोटी पर फहराया तिरंगा
महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को किया नमन

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : आवाम ग्रुप झुंझुनूं के सदस्यों ने आज सुबह 6 बजे नेहरा पहाड़ की चोटी पर तिरंगा फहराया। इस अवसर पर स्काउटर इंद्राज सिंह भूरिया के नेतृत्व में टीम ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को नमन किया तथा उनके जीवन आदर्शों पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में महेश दौलतपुरा, स्काउटर रामचंद्र मीणा, स्टेशन मास्टर संजीव बारूपाल, स्काउटर राजेश हरिपुरा, सीताराम बास बुडाना, मदनलाल गुडेसर, निशु, हितैषवी, यशस्वी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। आवाम ग्रुप के इस कदम ने राष्ट्रभक्ति और समाज में एकता का संदेश दिया।