भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का सीकर में बड़ा बयान
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने पीसीसी चीफ डोटासरा को जन्मदिन की बधाई देते हुए जमकर कसे तंज, प्रिंसिपल ट्रांसफर व पोपाबाई के राज के बयान पर भी किया पलटवार

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
फतेहपुर : राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मतदान राठौर आज सीकर आए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के सीकर जिले के फतेहपुर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने शानदार स्वागत किया। इसके बाद फतेहपुर से सीकर तक भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राठौड का जगह-जगह स्वागत हुआ। दरसल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ सीकर के पूर्व सांसद सुमेधानंद सरस्वती के जन्मदिन पर उन्हें बधाई देने के लिए पिपराली स्थिति उनके आश्रम पहुंचे। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने प्रिंसिपल ट्रांसफर पर पीसीसी चीफ डोटासरा के बयान पर तंज करते हुए डोटासरा को जन्मदिन की बधाई देते हुए भगवान से उन्हें थोड़ी सद्बुद्धि देने की कामना भी की।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि कल 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के मौके पर लोकल का वोकल के संदेश को साकार करने के लिए प्रदेश स्तर पर सरकार द्वारा कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने आमजन से भी स्थानीय उत्पादन की अधिक से अधिक खरीदारी करने की अपील की। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने सीकर के पूर्व सांसद सुमेधानंद सरस्वती के साथ ही कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को भी जन्मदिन की बधाई दी। इसके साथ ही उन्होंने राजस्थान में प्रिंसिपल ट्रांसफर मामले में डोटासरा की ओर से दिए बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि आज डोटासरा का जन्मदिन है इसलिए कोई कटाक्ष नहीं करूंगा लेकिन पहले उन्हें खुद सोचना चाहिए कि पूर्ववर्ती सरकार में वह भी शिक्षा मंत्री रहे हैं। अगर वह अपने कार्यकाल को भी देख लेते तो अच्छा होता। शिक्षा मंत्री रहते हुए उनके ऊपर कई आरोप लगे थे, पहले उनको भी उन्हें देखना चाहिए। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राठौड़ ने डोटासरा को लंबी उम्र की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अगर उन्हें थोड़ी सद्बुद्धि मिल जाए तो और भी अच्छी बात है।
डोटासरा राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत वातावरण तैयार करें तो और भी अच्छा होगा। प्रदेश में बोर्डों के गठन पर बोलते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राठौड़ हम लोकतंत्र में विश्वास करते हैं ऐसा नहीं है कि कांग्रेस ने बोर्ड बनाया और हमारी सरकार आते ही हमने भंग कर दिया हम ऐसा नहीं करते हैं। उन्होंने कांग्रेस पर तंज करते हुए कहा कि हम सही तरीके से चलते हैं और वह (कांग्रेस) गलत तरीके अपनाते थे। डोटासरा के प्रदेश में पोपा बाई के राज के बयान पर भी पलटवार करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ बोले कि डोटासरा का जी जानता है कि प्रदेश में किसका राज है, प्रदेश में भजनलाल का राज और सक्षम नेतृत्व का राज है जो सही दिशा में काम कर रहा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राठौड बोलेडोटासरा की अंदर ही अंदर क्या स्थिति है वह तो वही जानते हैं। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज बाटड़, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष हरिराम रणवा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष स्वदेश शर्मा, श्रवण चौधरी, यश जलधारी, नेमीचंद कुमावत, जितेंद्र कारंगा सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।